छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

आकस्मिक मृत्यु के 04 प्रकरणों में 16 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

आकस्मिक मृत्यु के 04 प्रकरणों में 16 लाख की सहायता राशि स्वीकृत
Share

जांजगीर-चांपा कलेक्टर ने आकस्मिक आपदा में मृत्यु के 04 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत कुल 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील जांजगीर के ग्राम सिवनी के कुंदनदास की पानी में डुबने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस पिता फागुदास, तहसील जैजैपुर के ग्राम झालरौंदा के कुमारी सोनिया की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस पिता घसिया सतनामी, तहसील सक्ती के ग्राम सक्ती निवासी कुमारी आनंदी की पानी में डुबने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस पिता रामसिंह और ग्राम देवरमाल निवासी भुनेश्वरी की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस पुत्र योगेश कुमार को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। 



Share

Leave a Reply