छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

अवैध उत्खनन और लाल ईट निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, 11 ट्रैक्टर जब्त

 अवैध उत्खनन और लाल ईट निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, 11 ट्रैक्टर जब्त
Share

कोण्डागांव। जिले में पर्यावरण सुरक्षा के लिए नदी किनारे रेत के उत्खनन एवं लाल ईंटों के निर्माण पर कलेक्टर ने रोक लगा दी है। जिसके बावजूद अवैध रूप से रेत उत्खनन की शिकायत प्राप्त होने पर कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने राजस्व विभाग एवं खनिज विभाग को ऐसे रेत परिवहन को रोकने एवं उनपर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। जिसके तहत तहसीलदार गौतम चन्द पाटिल द्वारा खनिज विभाग के साथ संयुक्त टीम निर्मित कर प्रतिदिन हो रहे रेत एवं लाल ईंट परिवहन पर निगरानी की जा रही है। जिसके तहत विगत दिनों रेत का अवैध परिवहन करते 8 ट्रेक्टरों एवं लाल ईंट के 3 ट्रैक्टरों कुल 11 टैक्टरों को जप्त किया गया है।
 
विदित हो कि कोंडागांव तहसील अन्तर्गत 25 से अधिक लाल ईंट भट्ठों पर जप्ती की कार्यवाही की जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि लाल ईंटों के निर्माण के लिये बड़ी मात्रा में पेड़ों को काटा जाता रहा है। जिससे पर्यावरण को हो रही हानि को देखते हुए लाल ईंटों के इस्तेमाल पर कलेक्टर द्वारा प्रतिबंध लगाया गया है। इसके स्थान पर लोगो को फ्लाई ऐश ईंटों का इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। फ्लाई ऐश ईंटों के निर्माण में दहन प्रक्रिया का इस्तेमाल नहीं किया जाता है साथ ही इनसे आर्सेनिक जैसे हानिकारक तत्वों के भू-जल या पेयजल में मिलने का खतरा भी नहीं रहता है।


Share

Leave a Reply