बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : कोविड केयर सेंटर से 4 संक्रमित फरार, मचा हड़कंप
मुंगेली। कोरोना के बढ़ते प्रकोप ने एक ओर लोगों का जीना दूभर कर दिया है, वहीं अब एक और समस्या खड़ी हो गई है। खबर आई है कि मुंगेली जिले के कोविड केयर सेंटर से 4 मरीज फरार हो गए है। इस खबर के मिलते ही स्वास्थ्य विभाग से लेकर प्रशासन में हड़कंप मच गया है।ज्ञातव्य है कि इन चारों संक्रमितों का मुंगेली के क्रिश्चन हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था।
कोविड सेंटर से चार कोरोना मरीज फरार होने के बाद से स्वास्थ्य विभाग अमला और प्रशासन के कान खड़े हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक चारों मरीज एक ही परिवार के हैं। मरीजों को आज ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मिली जानकारी के मुताबिक फोन से संपर्क करने पर अस्पताल प्रबंधन को मरीजों ने जमकर गाली-गलौज की।
कोविड नियम उल्लंघन के तहत चारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। अस्पताल प्रबंधन ने थाने में लिखित शिकायत की है। कोरोना उपचार के लिए हाल ही में मिशन हॉस्पिटल को मान्यता दी गई है। इसी बीच इतनी बड़ी लापरवाही अस्पताल प्रबंधन पर भी सवाल उठ रहे हैं। मुंगेली में शुक्रवार को 364 कोरोना केस मिले हैं।