छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

बड़ी खबर: मकान तोड़कर हाथी पी गया शराब फिर नशे में कर डाला ये काम

बड़ी खबर: मकान तोड़कर हाथी पी गया शराब फिर नशे में कर डाला ये काम
Share

कोरबा। हाथी प्रभावित क्षेत्रों में अवैध शराब बनाना ग्रामीणों के लिए जी का जंजाल बन गया है। शराब बनाने के जिन ठिकाने को आबकारी और पुलिस विभाग के जवान भी नहीं ढूंढ पाते वहां हाथी जा धमक रहे। पसान वन परिक्षेत्र के खोडरी गांव के एक एक कच्चे मकान की दीवार तोड़ कर हाथी अंदर रखे शराब को सूड़ से पी गया। साथ ही लाहन को भी चट कर दिया। नशे में मदमस्त हुए इस हाथी ने करीब तीन एकड़ में लगे धान के थरहा को नुकसान भी पहुंचाया है।


वन मंडल कटघोरा के पसान व केंदई परिक्षेत्र में हाथियों की चहलकदमी लगातार बनी हुई है। इस क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक संख्या में हाथी अलग-अलग झुंड में घूम रहे। ज्यादातर उनके रात के वक्त आबादी में घुसने व खेतों को चौपट करने की घटनाएं सामने आ रही हैं। अब दिन में भी हाथी गांव में आकर मकानों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्राम खोडरी में एक हाथी ने मकान की दीवार को क्षतिग्रस्त कर दिया और सूंड़ के सहारे अंदर रखी शराब को पी गया। मकान में रखा चावल भी चट कर गया। घटना के समय घर में कोई नहीं था। ग्रामीणों ने बताया कि घर में महुआ व शराब रखी हुई थी, जिसकी गंध उसे उस मकान तक खींच लाई। महुआ पास खाने व शराब पीने के बाद मदमस्त हाथी खेतों की ओर चला गया।

इससे पूर्व भी ऐसी कई घटनाएं हुईं हैं, जिसमें शराब की गंध से आकर्षित हो हाथियों ग्रामीणों के मकानों को निशाना बना चुके हैं। हाथी के उत्पात को देखते हुए जिला आबकारी विभाग ने प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों को सख्त हिदायत दी है कि महुआ संग्रहित कर घर में न रखें और कच्ची शराब भी न बनाएं। कच्चे मकानों में महुआ संग्रहित करने या उसकी शराब बनाने से गंध दूर तक फैल जाती है। मीलों दूर जंगल में छुपे हाथियों का झुंड उसकी महक से आकर्षित होकर गांव में घुसपैठ करते हैं, जो ग्रामीणों के लिए नुकसान का सबब बन सकता है या जनहानि भी हो सकती है। 


Share

Leave a Reply