CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना,कल फिर 8 नए मरीजों की पुष्टि...एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 71    |

बड़ी खबर: भिलाई के नेवई में हुए गोलीकांड का मुख्य आरोपी मुकुल सोना बिहार से गिरफ्तार

 बड़ी खबर: भिलाई के नेवई में हुए गोलीकांड का मुख्य आरोपी मुकुल सोना बिहार से गिरफ्तार
Share

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के नेवई थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुए गोलीकांड के मुख्य आरोपी को दुर्ग पुलिस द्वारा नालंदा बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के स्थानीय नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए पांच सहयोगियों को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत का भी कार्यवाही की है। आरोपी को पकडऩे में पुलिस के द्वारा उसके 40 ठिकानों में लगातार दबिश दी गई।
 
पुलिस नियंत्रण कक्ष भिलाई में आज पत्र वार्ता  में पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि 5 जुलाई  रात्रि 12:30 बजे मामले के प्रार्थी बृजेश राय उर्फ पिंकी राय पर 03 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा थाना नेवई क्षेत्र के टंकी मरोदा बस्ती में फायरिंग की घटना पर से थाना नेवई में अपराध क्रं. 212/21 धारा 307 भादवि 25, 27 आम्र्स एक्ट कायम किया गया।  पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे।
पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेन्ज,  विवेकानंद सिन्हा को घटना से अवगत कराते हुये अग्रिम कार्यवाही हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त किया गया। घटना स्थल पर पुलिस अधीक्षक  ने उपस्थित आला पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
 
तत्काल शहर में नाकाबंदी की कार्यवाही का निर्देश उनके द्वारा दिया जाकर उनके द्वारा एक विशेष टीम सीएसपी भिलाई नगर के नेतृत्व में 04 निरीक्षक, 25 अधिकारी/कर्मचारी को शामिल कर किया गया। घटना में प्रयुक्त कार एवं आरोपियों के संबंध में पतासाजी हेतु शहर के 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरा का फुटेज प्राप्त कर विश्लेषण किया गया। इसके पश्चात घटना में प्रयुक्त लाल रंग की संदिग्ध मारूती 800 कार की तलाशी में टीम लगाया गया। जिसके तहत टोल नाके, आई टी एम एस कैमरे, शहर में 800 कार के मालिको की जानकारी। मैकेनिक की जानकारी, पार्टस विक्रेताओ की जानकारी इक्कठी की गई एवं जिले के तमाम निगरानी बदमाशो, सजायाबता अपराधियो की लिस्टींग कर उनको थाना बुलाकर कड़ाई से पुछताछ किया गया। शहर में अवैध देशी कटटा, पिस्टल के मामलो में पूर्व के आरोपियों एवं उनके सहयोगियों की जानकारी लिया गया। पुछताछ कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही भी उनके खिलाफ किया गया। 
 
फलस्वरूप तीन अज्ञात आरोपियो की पहचान नेवई क्षेत्र के बदमाश मुकुल सोना उर्फ सोनू तथा उसके दो सहयोगी मुकेश सिंह उर्फ पंचर निवासी इलाहाबाद, नागेन्द्र कुमार निवासी नालंदा बिहार के रूप में हुई। पहचान उपरांत इनकी गिरफ्तारी के प्रयास हेतु इनके संबंधित ठिकानो पर तत्काल दबिश दी गई। घटना बाद से ही अपने ठिकानो से तीनो आरोपी फरार मिले। चूकि अज्ञात आरोपियो की पहचान हो चूकी थी अत: पुलिस ने इस प्राथमिक सफलता उपरांत गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिया। आरोपी पूर्व में अपहरण के मामले में चालान हो चुके थे । इसलिए इनके साथी दरानो की पहचान कर पुछताछ की जा रही थी। अभी पुलिस अपनी कार्यवाही को आगे बढा ही रही थी कि पॉच दिन बाद 10 जुलाई को नेवई थाना क्षेत्र के रिसाली इलाके में शाम 07:00 बजे करीब पुन: तीन हवाई फायर कर पुलिस के लिए एक और चुनौती देकर फरार हो गये। आरोपियो द्वारा की गई फायरिंग के बाद दुर्ग पुलिस के द्वारा आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी गई।
 
उक्त घटना के बाद आरोपियों के धरपकड पतासाजी हेतु उनके हर संभावित ठिकाने पर टिटलागढ उडिसा, धमतरी, कुरूद, केशकाल, कांकेर, नागपूर, रायपुर, नंदिनी अहिवारा सहित दुर्ग भिलाई शहर के करीबन 40 ठिकानों पर दबिश दी गई। इसी दौरान आरोपियों द्वारा सोशल मिडिया, फेसबुक, इंस्टाग्राम के माध्यम से क्षेत्र में अपना दबदबा कायम करने के लिए एवं प्रार्थी को जान से मारने की धमकी दी गई एवं इसके माध्यम से पुलिस के इन्वेस्टीगेशन को गुमराह करने का भी प्रयास किया गया। जिसे सायबर सेल के द्वारा सोशल मिडिया क्रैक कर उनकी योजना को विफल कर दिया गया। सायबर सेल द्वारा लगातार तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा था एवं विश्लेषण के आधार पर लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी। आरोपियों को आर्थिक मद्द तथा शरण देने वाले लोगों के खिलाफ दुर्ग पुलिस द्वारा एक अभियान चलाकर ऐसे तमाम आरोपियों को चिन्हाकिंत कर उनके खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया जिससे लोकल नेटर्वक टूट गया एवं कार्यवाही के डर से अन्य संभावित मद्दगार आरोपियों से दुरी बनाने लगे।
 
इसी दौरान आरोपियो को पनाह देने वाले संजय जोशी निवासी पोटिया, नंदिनी के घर दबिश दी जहॉ पुलिस को अवैध शराब का जखीरा भी मिला पुलिस ने आबकारी एवं आरोपी को पनाह देने के अपराध में संजय जोशी को गिरफ्तार किया गया। पूर्व में आरोपी के सहयोगी रहे अमित जोश थाना खुर्सीपार में धारा 399 भादवि 25 आम्र्स एक्ट के तहत कार्यवाही जेल में निरूद्व है। मुकुल के अन्य साथी विश्वजीत एवं लक्की जार्ज के खिलाफ भी पुलिस ने काठोर कार्यवाही करते हुये गिरफ्तार किया। आरोपियो के सोशल मिडिया को संचालित करने वाले प्रखर चंद्राकर एवं अपचारी बालक के खिलाफ धारा 294, 506, 212, 34 भादवि के तहत कार्यवाही की गई।  प्रकरण में आरोपियों की मदद करने वाले अन्य सहयोगियो जैसे सूरज पाल निवासी नेवई, अशोक जांगडे निवासी ग्राम हनोदा पद्यमनाभपुर, मंगल सिंह निवासी स्टेशन मरोदा, पुलकित चंद्राकर निवासी मरोदा सेक्टर, गोपेन्द्र बाग निवासी पेशंनबाडा, रायपुर के खिलाफ प्रतिबंधात्क कार्यवाही कर जेल भेजा गया।

प्रकरण के आरोपी पुलिस की लगातार दबिश व घेराबंदी की कार्यवाही से एवं लोकल नेटवर्क टूटने से दुर्ग भिलाई क्षेत्र को स्वयं के लिए सुरक्षित ईलाका नहीं होने से राज्य से बाहर भागने की योजना बनाकर फरार हो गये। सायबर सेल के लगातार तकनीकि विश्लेषण व परंपरागत पुलिसिंग के समन्वय से इनपुट आने लगे थे जिसमें आरोपियों के उत्तर भारत की ओर दिल्ली/लुधियाना जाने की पुष्टि हो रही थी तत्काल पुलिस अधीक्षक द्वारा दो विशेष टीम दिल्ली/लुधियाना के लिए रवाना किया गया। आरोपियों के द्वारा इंटरनेट गूगल के माध्यम से स्थानीय समाचार पत्रों व अन्य मिडिया के माध्यम से दुर्ग पुलिस की सम्पूर्ण कार्यवाही एवं गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी इसके अलावा युट्यूब क्राईम पेट्रोल जैसे माध्यमों से अपन आप को अपडेट करने की कोशिश की जा रही थी जिसके कारण पुलिस के द्वारा संभावित ठिकाने पर दबिश दिये जाने के पहले ही आरोपियों के द्वारा एक स्थान पर अधिक देर नहीं रूकने की अपनी योजना को अमल मे लाते हुये अन्यत्र स्थान की ओर निकल जा रहे थे। जिसके फलस्वरूप दिल्ली में पुलिस को अपनी कार्यवाही में खाली हाथ होना पड़ा, आरोपियों का पीछा करते हुए उत्तरप्रदेश के कुछ स्थानों में भी दबिश की कार्यवाही की गई पुलिस को भी यहॉ सफलता नहीं मिली।
 
इसी क्रम में एक आसूचना प्राप्त हुई कि आरोपी मुकुल सोना एवं नागेन्द्र कुमार उत्तरप्रदेश के चंदोली से नागेन्द्र के निवास स्थान परबलपुर जिला नालांदा बिहार को सुरक्षित मानकर शरण लेने के लिए निकल गये है। तकनीकी विश्लेषण एवं मुखबिर सूचना की पुष्टि होने पर पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा नालांदा जिले के पुलिस अधीक्षक श्री हरि प्रसाद से संपर्क कर दुर्ग पुलिस को मदद की आग्रह किये जाने पर उनके द्वारा तत्काल आवश्यक सुविधा एवं संसाधन उपलब्ध कराया गया। इसके पश्चात दुर्ग पुलिस एवं नालांदा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी नागेन्द्र के निवास स्थान पर घेराबंदी कर दबिश की कार्यवाही की गई। मौके पर आरोपी मुकुल सोना हिरासत में लिया गया। पुछताछ पर मुकुल सोना द्वारा अन्य आरोपी नागेन्द्र के संबंध में बताया कि दबिश के पूर्व ही कही अन्यत्र चला गया था। पुलिस टीम द्वारा नागेन्द्र की पता तलाश की जा रही है। मुख्य आरोपी मुकुल सोना के बयान मेमोरण्डम पर से घटना में प्रयुक्त दो नग मोबाईल, वाई-फाई राउटर, देशी कट्टा, राउण्ड, मारूति कार 800, मोटर सायकल पल्सर 200-त्ै विधिवत जप्ती की गई है। आरोपी मुकुल सोना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जाता है। सम्पूर्ण मामले में रायपुर पुलिस की भूमिका एवं सहयोग सराहनीय रही।


Share

Leave a Reply