छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

नक्सलियों का किया 12 को गढ़चिरौली बंद का एलान...

नक्सलियों का किया 12 को गढ़चिरौली बंद का एलान...
Share

राजनांदगांव। 29 मार्च को गढ़चिरौली के कुरखेड़ा इलाके हुए एनकाउंटर के विरोध में नक्सलियों ने 12 अप्रैल को गढ़चिरौली बंद की धमकी दी है। नक्सलियों ने बार्डर के हिस्से में पर्चे फेंककर इसकी जानकारी दी है। नक्सली इस दौरान किसी तरह की घटना को भी अंजाम दे सकते हैं, जिसे देखते हुए फोर्स अलर्ट हो गई है। बार्डर में जिले की फोर्स भी लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।
टीसीओसी के लिए जुटे नक्सलियों के साथ गढ़चिरौली पुलिस की 29 मार्च को मुठभेड़ हुई थी। इसमें कुख्यात नक्सली रुसी राव सहित पांच नक्सली ढेर हो गए थे। नक्सलियों ने पर्चे फेंककर बताया है कि इस एनकाउंटर से उनके संगठन को बड़ा नुकसान हुआ है। जिसके विरोध में नक्सली गढ़चिरौली में एक दिन का पूर्ण बंद बुला रहे हैं।
नक्सलियों ने इलाके के ग्रामीणों, व्यावसायियों को भी अपनी दुकानें बंद रखने और आवाजाही नहीं करने की धमकी दी है। गढ़चिरौली एसपी अंकित गोयल ने बताया कि बौखलाए नक्सली पर्चे फेंककर ऐसी हरकत कर रहे हैं। हम अभी भी उनसे सरेंडर करने की अपील करते हैं। ऐसी धमकी का इलाके में कोई भी फर्क नहीं पड़ेगा। 12 अप्रैल को भी सबकुछ सामान्य रहेगा।
 



Share

Leave a Reply