छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

CG में चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में 18 गिरफ्तार: रायपुर में भी इसी महीने 11 आरोपी पकड़ाए

CG में चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में 18 गिरफ्तार: रायपुर में भी इसी महीने 11 आरोपी पकड़ाए
Share

 जांजगीर-चांपा: प्रदेश में चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले बढ़ने लगे है। वहीं इस मामले में लगाम लगाते हुए पुलिस ने जांजगीर-चांपा में 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक (SP) विजय अग्रवाल ने कहा कि इस साल 4 अगस्त से लेकर अब तक हुई कार्रवाई में ये गिरफ्तारी हुई है। 18 आरोपियों में से 2 नाबालिग हैं।

जिले में लगातार बढ़ रही चाइल्ड पोर्नोग्राफी देखने और अपलोड करने वालों की संख्या
एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि भारत सरकार गृह मंत्रालय एनसीआरबी शाखा नई दिल्ली ने जांजगीर-चांपा जिले के विभिन्न थानों में ऐसे 26 केस दर्ज कराए हैं। उन्होंने कहा कि अन्य केसेज में भी डिटेल मिलते ही बाकी आरोपियों की भी गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में इन दिनों चाइल्ड पोर्नोग्राफी देखने और अपलोड करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

चाइल्ड पोर्नोग्राफी के खिलाफ एक्टिव है भारत सरकार
एसपी ने कहा कि सोशल मीडिया के उपयोग में लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए और आपत्तिजनक कंटेंट न तो देखना चाहिए, न अपलोड करना चाहिए और न शेयर करना चाहिए। बच्चों के खिलाफ साइबर क्राइम के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। इन दिनों राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) भारत सरकार चाइल्ड पोर्नोग्राफी के खिलाफ काफी एक्टिव है। विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों के माध्यम से बाल यौन शोषण सामाग्री को फैलाने के मामलों में लगातार कार्रवाई हो रही है।

रायपुर में भी इसी महीने 11 आरोपियों की हुई थी गिरफ्तारी
अगस्त में ही रायपुर में भी बच्चों के अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया में अपलोड करने वाले 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। अलग-अलग थानों में मामले दर्ज थे। पुलिस को वरिष्ठ कार्यालय के माध्यम से एनसीआरबी नई दिल्ली की साइबर सेल से जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई थी। जिसके बाद साइबर पुलिस की टीम ने मोबाइल नंबर के आधार पर इसे अपलोड करने वालों की पहचान की।



Share

Leave a Reply