छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

7 दिन के भीतर कोतवाली के 2 आरक्षकों की पिटाई

7 दिन के भीतर कोतवाली के 2 आरक्षकों की पिटाई
Share

अंबिकापुर । शहर में लोगों के बीच अब पुलिस का खौफ नहीं रहा। यही कारण है कि आए दिन पुलिस पर हमले हो रहे हैं। 7 दिन के भीतर कोतवाली में पदस्थ 2 आरक्षकों की पिटाई हो चुकी है। ताजा मामला शुक्रवार सुबह का है। वर्दी पहनकर आरक्षक ड्यूटी करने घर से निकल रहा था, इसी बीच घर के सामने पड़ोस के 2 युवक कुत्ते को शौच करा रहे थे। यह देख आरक्षक ने मना किया तो युवकों ने अपने साथियों को वहां बुला लिया और घर में घुसकर उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान उन्होंने आरक्षक का सिर भी फोड़ दिया। आरक्षक की शिकायत पर गांधीनगर पुलिस ने युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। शहर के गोधनपुर निवासी शम्मी साकेत तिवारी कोतवाली में आरक्षक है। इन दिनों वह डायल 112 में ड्यूटी कर रहा है। शुक्रवार की सुबह करीब 7.30 बजे वह वर्दी पहनकर घर से ड्यूटी के लिए जा रहा था। वह बाहर निकला ही था कि घर के सामने पड़ोस के 2 युवक रानू सिंह व प्रिंस सिंह अपने कुत्ते को शौच करा रहे थे। यह देख आरक्षक ने दोनों को मना किया। इस दौरान थोड़ा विवाद हुआ। इसी बीच युवकों ने अपने अन्य साथियों को वहां बुला लिया, फिर सभी ने घर में घुसकर आरक्षक की पिटाई शुरु कर दी। मारपीट के दौरान युवकों ने आरक्षक का सिर भी फोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद युवक वहां से फरार हो गए।


थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
मारपीट में घायल आरक्षक ने मामले की शिकायत गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी रानू सिंह, प्रिंस सिंह समेत अन्य युवकों के खिलाफ धारा 452, 294, 506, 323 व 30 के तहत अपराध दर्ज कर उनकी खोजबीन शुरु कर दी है।


सप्ताहभर में दूसरी घटना
अंबिकापुर कोतवाली में पदस्थ आरक्षक से मारपीट की सप्ताहभर में यह दूसरी घटना है। इससे पूर्व 27 फरवरी की रात कांग्रेस पार्षद समेत 9 युवकों ने कोतवाली परिसर में घुसकर आरक्षक सतेंद्र दुबे की पिटाई की थी।
इस मामले में देर से अपराध दर्ज करने को लेकर पुलिस की काफी किरकिरी भी हुई थी। यह मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि एक और आरक्षक पिट गया।

 



Share

Leave a Reply