छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

बाल सुधार गृह से 4 बच्चे दीवार फांदकर हुए फरार, 4 महीने में दूसरी घटना

बाल सुधार गृह से 4 बच्चे दीवार फांदकर हुए फरार, 4 महीने में दूसरी घटना
Share

 दंतेवाड़ा। जिले के बाल सुधार गृह के 4 बच्चे शुक्रवार देर रात फरार हो गए। उनमें से एक मिल गया है, वहीं पुलिस 3 की तलाश कर रही है। जुलाई माह में यहां से 9 बच्चे फरार हुए थे। जिसके बाद 4 महीने के अंदर यह दूसरी घटना है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा के गायत्री मंदिर से अस्पताल जाने वाली सड़क किनारे में स्थित बाल सुधार गृह को हाल ही में JED कॉलोनी में शिफ्ट किया गया है। इस कैंपस के चारों तरफ करीब 12 फीट ऊंची दीवार है। शुक्रवार की देर रात 4 बच्चे इसी दीवार को फांद कर निकल गए। बताया जा रहा है कि, बच्चों ने 12 फीट की ऊंची दीवार फांदने के लिए तार और लंबी रस्सी का इस्तेमाल किया था। फिर उसी के सहारे दीवार पर चढ़े और दूसरी तरफ छलांग लगा दिए।

रात में ही बाल सुधार गृह में तैनात गार्ड ने इस मामले की जानकारी प्रशासन को दी। जिसके बाद उन्हें ढूंढना शुरू किया गया। इनमें से एक को तो पकड़ लिया गया, लेकिन 3 अब भी फरार है। सभी बच्चे चोरी के केस में बाल सुधार गृह में थे। फिलहाल जिले के सभी थानों में सूचना दे दी गई है। हाल ही में शिफ्ट हुए इस भवन में पीछे की तरफ CCTV कैमरा नहीं लगा है। जिससे इन्हें ढूंढने पुलिस को मशक्कत करनी पड़ सक

 


Share

Leave a Reply