छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

आकाशीय बिजली गिरने से 5 की मौत, 6 लोग घायल, 3 की हालत गंभीर

आकाशीय बिजली गिरने से 5 की मौत, 6 लोग घायल, 3 की हालत गंभीर
Share

 ​​​​​​​महासमुंद। जिले में आज आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चियां और 3 महिलाएं शामिल हैं। 6 महिलाएं झुलस गई हैं। इनमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद सभी घायलों को संजीवनी एंबुलेंस से सरायपाली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम घाट कछार निवासी महिलाएं, बच्चियां और अन्य लोग शुक्रवार को खेत में धान की रोपाई कर रही थीं। इसी दौरान अचानक से मौसम बदला और तेज आवाज व चमक के साथ बिजली खेत में गिर पड़ी। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। पहले तो किसी को समझ में नहीं आया, फिर देखा कि 12 से 15 लोग खेत में बेसुध पड़े हुए हैं

इसके बाद आसपास के खेत में काम रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में संजीवनी एंबुलेंस पहुंच गई। इससे सभी घायलों को सरायपाली अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने बच्ची जानकी पुत्री भागीरथी व लक्ष्मी पुत्री मीनू और महिला बसंती नाग पत्नी चीनू नाग, जमोवती पति जयदेव नोहर मति पत्नी नील कुमार को मृत घोषित कर दिया।

वहीं पंक्जनीं पत्नी मीनू यादव, पार्वती मालिक पुत्री नारायण, तपस्वी पुत्री नारायण, पुन्नी पत्नी भूरौ, गीतांजति पत्नी विनोद और शशि मुझी पत्नी अर्जुन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी का इलाज जारी है। इनमें से तीन की हालत गंभीर है। फिलहाल प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है।



Share

Leave a Reply