छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

काम के बदले किसान से मांगी ब्लेंडर्स प्राइड की बोतल, नायब तहसीलदार का Video हुआ वायरल

काम के बदले किसान से मांगी ब्लेंडर्स प्राइड की बोतल, नायब तहसीलदार का Video हुआ वायरल
Share

मामला छतीसगढ़ के बिलासपुर से लगी मस्तूरी तहसील का है। यहां के एक नायब तहसीलदार ने जमीन की समस्या लेकर गए एक पीड़ित किसान से महंगी ब्रांड वाली शराब की ही डिमांड कर डाली। नायब तहसीलदार के शराब प्रेम का वीडियो सामने आने के बाद बिलासपुर जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
दरअसल पूरा घटनाक्रम बिलासपुर जिले के मस्तूरी तहसील कार्यालय का है। यहां पदस्थ नायब तहसीलदार रमेश कुमार का एक वीडियो सामने आया है, इस वीडियो में काम कराने के बदले नायब तहसीलदार एक अंग्रेजी शराब ब्लेंडर्स प्राइड की कीमत पूछ रहे हैं, और उसे लाने को कह रहे हैं।

 

 


वायरल हुआ घटना का वीडियो
जानकारी के मुताबिक, किसान अपनी जमीन से सम्बंधित समस्या को लेकर मस्तूरी तहसील कार्यालय में पदस्थ नायब तहसीलदार रमेश कुमार के पास पहुंचा था। वहां रमेश ने काम के बदले किसान से अंग्रेजी शराब की कीमत पूछी और उसे लाने को कहा। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले को लेकर कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर ने तत्काल प्रभाव से रमेश कुमार को तहसील से हटा दिया गया है और निलंबन और विभागीय कार्रवाई के लिए संभाग आयुक्त को प्रतिवेदन भेजा है। कलेक्टर ने यह भी कहा है किं किसी भी शासकीय सेवक का आचरण यदि लोकहित में नहीं होगा तो उसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी करवाई की जाएगी।
 



Share

Leave a Reply