छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

गांजे की बड़ी खेप लगी पुलिस के हाथ , 2 करोड़ का गांजा जब्त

गांजे की बड़ी खेप लगी पुलिस के हाथ , 2 करोड़ का गांजा जब्त
Share

धमतरी : जिले में पुलिस ने अब तक की गांजे की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बुधवार को 10 क्विंटल 55 किलो गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमती लगभग 2 करोड़ 11 लाख रुपए बताई जा रही है। मामला बोराई थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार आज नाकाबंदी पॉइंट एवं जांच कार्रवाई की जा रही थी तभी ओडिशा के तरफ से आते एक ट्रक क्रमांक RJ 06 GC 3522 को थाना बोराई के सामने बैरियर नाका के पास संदेह के आधार पर रोककर चेक किया गया।

इसमें 2 व्यक्ति बैठे मिले। दोनों से पूछताछ करने पर दोनों ने अपना नाम गोपाल गुर्जर उम्र 22 वर्ष राजस्थान और प्रभु लाल गुर्जर उम्र 22 वर्ष राजस्थान का होना बताए। ट्रक की तलाशी लेने पर ट्रक के पीछे डाला में 46 प्लास्टिक बोरियों में 10 क्विंटल 55 किलो गांजा मिला। इसकी कीमती करीब 2 करोड़ 11 लाख रुपए आंकी गई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से ट्रक, दो मोबाइल, नगदी 2,200 रुपए कुल 2 करोड़ 31 लाख 12,200 हजार दो सौ रुपए जब्त किया है। पूछताछ करने पर आरोपीयों ने बताया कि वे विशाखापट्टनम से एशियन पेंट लोड कर भीलवाडा राजस्थान के लिए निकले थे। रास्ते में सालुर घाटी के पास रोड से 2 किलो मीटर अंदर जंगल में गांजा लोड किए गांजा लोडकर राजस्थान जा रहे थे। आरोपियों के विरूद्ध धारा 20 (ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

 



Share

Leave a Reply