छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

बुराई को त्याग सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चले : अमरजीत भगत

बुराई को त्याग सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चले : अमरजीत भगत
Share

 रायपुर। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत की मुख्य आतिथ्य में असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजयदशमी अम्बिकापुर में उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर मंत्री भगत सहित अतिथियों ने मुख्य मंच पर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान का राजतिलक कर शहर और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद लिया और लोगों को विजयादशमी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
भगवान राम और लक्ष्मण के प्रतीक स्वरूप बच्चों ने अग्नि बाण चलाकर बुराई के प्रतीक रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले का दहन किया। भव्य आतिशबाजी का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम की भव्यता को देखते हुए विशेष तौर पर दिल्ली से आतिशबाजी की टीम बुलाई गई थी। भव्य आतिशबाजी के बीच पूरे उमंग और उल्लास के साथ असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक विजयदशमी पर रावण दहन किया गया। इस मौके पर संस्कृति मंत्री भगत को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। रावण दहन का कार्यक्रम नगर के पीजी कालेज मैदान में आयोजित थी।


संस्कृति मंत्री भगत ने विजयदशमी पर रावण दहन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि विजयदशमी असत्य पर सत्य का विजय पर्व है। उन्होंने लोगों से अपने अंदर की बुराई को त्याग सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए आगे बढ़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि आखिर एक समय आता है, जब बुराई का अंत तथा सच्चाई की जीत होती है। भगवान श्रीराम ने भी बुराई के प्रतीक रावण को मारकर विजय प्राप्त की थी। इसी की याद में हर वर्ष विजयदशमी का पर्व मनाया जाता है। कार्यक्रम में मानस, गायन कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया था। इस दौरान संभाग स्तरीय रामचरित मानस गायन और लोकनृत्य प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त दलों को मंत्री भगत ने पुरस्कृत किया। आयोजन समितियों द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहर और ग्रामीण के लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम में नगर निगम अंबिकापुर के महापौर डॉ. अजय तिर्की, सरगुजा सेवा समिति के अध्यक्ष रजनी रविशंकर त्रिपाठी, नागरिक सेवा समिति के अध्यक्ष अजय अग्रवाल, श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष सफी अहमद, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अनिल सिंह मेजर, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अजय बंसल, नागरिक समिति के महासचिव राजीव अग्रवाल सहित जेपी श्रीवास्तव, आलोक दुबे, सरगुजा सेवा समिति के भारत सिंह सिसोदिया, अखिलेश सोनी उपस्थित थे।



Share

Leave a Reply