छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

Accident : पिकअप और बाइक में हुई भिड़ंत, दोनों वाहनों में लगी आग, एक की मौत…

Accident : पिकअप और बाइक में हुई भिड़ंत, दोनों वाहनों में लगी आग, एक की मौत…
Share

 धमतरी। CG Accident जिले के नगरी स्टेट हाइवे पर मथुराडीह मोड़ के पास एक तेज रफ्तार पिकअप और बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई है। लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है।

अर्जुनी थाना प्रभारी गगन बाजपेयी ने बताया कि वाजपेयी ने बताया कि घटना कल देर शाम की है। पिकअप में 4 व्यापारी सवार थे, जो केरेगांव के बाजार से वापस धमतरी लौट रहे थे। सामने से बाइक पर एक युवक धमतरी से केरेगांव की ओर जा रहा था। तभी भोयना के आगे मथुराडीह मोड़ के पास दोनों वाहन के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद पिकअप में बाइक फंस गई और चालक दूर जाकर गिरा।

पिकअप चालक भागने के चक्कर में करीब 100 मीटर तक बाइक को घसीटता रहा। इससे बाइक की पेट्रोल टंकी फट गई और चिंगारी निकलने से इसमें आग लग गई। आग में पिकअप और बाइक दोनों जलने लगी। इधर पिकअप का ड्राइवर और चारों व्यापारी गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। वहीं बाइक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।



Share

Leave a Reply