छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

विधानसभा : रायपुर जिले में प्रदूषण फैलाने वाले 12 उद्योगों पर की गई कार्यवाही- मंत्री अकबर

विधानसभा : रायपुर जिले में प्रदूषण फैलाने वाले 12 उद्योगों पर की गई कार्यवाही- मंत्री अकबर
Share

रायपुर | छत्तीसगढ़ के पर्यावरण मंत्री मो. अकबर ने विधानसभा में सत्ता पक्ष के वरिष्ठ विधायक धनेन्द्र साहू द्वारा लिखित प्रश्रों के लिखित जवाब में कहा पिछले दो वर्षों में रायपुर जिले में प्रदूषण नियंत्रण संयंत्र नहीं लगाने वाले 12 उद्योगों के खिलाफ छग पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा कार्यवाही की गई। 

मो. अकबर ने बताया कि रायपुर जिले मेें प्रदूषणकारी प्रकृति के उद्योगों की संख्या 752 है। वायु प्रदूषणकारी प्रकृति के उद्योगों मेें वायु प्रदूषण नियंत्रण हेतु इलेक्ट्रोस्टेटिक प्रेसिपिटेटर ईएसपी बेंग फिल्टर,स्क्रबर, सायइक्लोन, डस्ट कलेक्टर, जल छिड़काव व्यवस्था आदि एवं जल प्रदूषणकारी प्रकृति के उद्योगों में जल प्रदूषण हेतू दूषित जल उपचार संयंत्र (ईटीपी) सेटलिंग टैंक, न्यूट्रालाईजेशन टैंक-रिसाईकलिंग सिस्टम आदि व्यवस्था है। उन्होंने यह भी बताया कि जिले के 740 प्रदूषणकारी प्रकृति के उद्योगों प्रदूषण नियंत्रण संयंत्र स्थापित है, जबकि 12 में नहीं है जिनके खिलाफ विभाग द्वारा कार्यवाही की गई है। 
 


Share

Leave a Reply