छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

शराब खत्म हो जाने पर चाचा ने भतीजे को उतारा मौत के घाट, जानिये पूरा मामला...

शराब खत्म हो जाने पर चाचा ने भतीजे को उतारा मौत के घाट, जानिये पूरा मामला...
Share

कोरबा : महुआ शराब खत्म हो जाने पर चाचा-भतीजे के मध्य विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि हाथापाई के बाद चाचा ने टंगिया से भतीजे के सिर व गले में हमला कर दिया। घटना में भतीजे की स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर स्थल पहुंची पुलिस ने चाचा समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया।

जानकारी के अनुसार कटघोरा थानांतर्गत ग्राम पंचायत विजयपुर में घटित हुई। यहां निवासरत तिहारो बाई के तीन पुत्र में कपिल साय सोमवार की सुबह पास में रहने वाले अपने चाचा चाची हीरा सिंह व बुधवारा बाई के घर गया था। यहां बरातू नामक एक व्यक्ति समेत चाचा हीरा ने एक साथ महुआ शराब का सेवन किया।

शराब का नशा जब चढऩे लगाए तब और शराब पीने की इच्छा हुई। शराब खत्म होने के वजह से तीनों के मध्य विवाद हो गया। कपिल व उसका चाचा हीरा सिंह के मध्य विवाद हो गया और दोनों के मध्य पहले हाथापाई हो गई। बाद में गुस्से में आकर चाचा हीरा सिंह ने घर में रखे टंगिया से कपिल साय के सिर व गले में हमला कर दिया। गंभीर रुप से घायल कपिल की स्थल पर ही मौत हो गई।

इस घटना की जानकारी ग्रामीणों को मिली, तो उनमें सनसनी फैल गई। इसी बीच किसी ने कटघोरा थाना प्रभारी नवीन देवांगन को घटना की सूचना दे दी। पुलिस टीम के साथ स्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी देवांगन ने विवेचना व पूछताछ के बाद चाचा हीरा,चाची बुधवारा व एक अन्य व्यक्ति बरातू को हिरासत में ले ली। वहीं वैधानिक कार्रवाई के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि अभी मामले की विवेचना की जा रही है। हीरा व अन्य लोगों से पूछताछ के बाद ही घटना की वास्तविकता सामने आएगी और आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

 



Share

Leave a Reply