CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना,कल फिर 8 नए मरीजों की पुष्टि...एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 71    |

एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया 9 से बस्तर संभाग के दौरे पर

एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया 9 से बस्तर संभाग के दौरे पर
Share

 रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया 9 अक्टूबर रविवार को 1.45 बजे दिल्ली से रायपुर आयेंगे, उसी दिन वे दोपहर 3 बजे सर्किट हाउस से कांकेर के लिये रवाना होंगे। शाम 6 बजे कांकेर पहुंचकर कांकेर विधानसभा, अंतागढ़ विधानसभा, भानुप्रतापपुर विधानसभा के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों की बैठक में भाग लेंगे।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया 10 अक्टूबर सोमवार को सुबह 10 बजे कांकेर से केशकाल जिला कोण्डागांव के लिये रवाना होंगे। सुबह 11 बजे केशकाल पहुंचकर केशकाल विधानसभा के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों की बैठक में भाग लेंगे। दोपहर 12 बजे केशकाल से कोण्डागांव के लिये रवाना होंगे। दोपहर 2 बजे कोण्डागांव पहुंचकर कोण्डागांव विधानसभा, नारायणपुर विधानसभा के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों की बैठक में भाग लेंगे। शाम 5 बजे कोण्डागांव से चित्रकोट जिला बस्तर के लिये रवाना होंगे। शाम 6 बजे चित्रकोट पहुंचकर कांग्रेसजनों से भेंट एवं चर्चा करेंगे।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया 11 अक्टूबर मंगलवार को सुबह 10 बजे चित्रकोट विधानसभा के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों की बैठक में भाग लेंगे। सुबह 11 बजे चित्रकोट से दंतेवाड़ा के लिये रवाना होंगे। दोपहर 1 बजे दंतेवाड़ा पहुंचकर माता दंतेश्वरी जी का दर्शन करेंगे। दोपहर 2.30 बजे दंतेवाड़ा में दंतेवाड़ा विधानसभा एवं बीजापुर विधानसभा के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों की बैठक में भाग लेंगे। शाम 4.30 बजे दंतेवाड़ा से जगदलपुर जिला बस्तर के लिये रवाना होंगे। शाम 6.30 बजे जगदलपुर पहुंचकर कांग्रेसजनों से भेंट एवं चर्चा करेंगे।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया 12 अक्टूबर बुधवार को सुबह 10 बजे जगदलपुर में जगदलपुर विधानसभा, बस्तर विधानसभा एवं सुकमा विधानसभा के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों की बैठक में भाग लेंगे। दोपहर 1 बजे जगदलपुर से रायपुर के लिये रवाना होंगे। दोपहर 1.55 बजे विमानतल रायपुर आयेंगे तथा रात्रि 7.50 बजे रायपुर से लखनऊ के लिये रवाना होंगे।



Share

Leave a Reply