छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

छत्तीसगढ़ के इस जिले में आज से 3 दिन तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ के इस जिले में आज से 3 दिन तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
Share

 रायगढ़: जिले में लगातार बारिश के चलते नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा हैं। इसे देखते हुए कलेक्टर रानू साहू ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के स्कूलों में आज से तीन दिन तक छुट्टी का ऐलान किया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक आज 16 अगस्त से 18 अगस्त तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के सभी स्कूलों को बंद रखने के साथ ही उन स्कूलों के शिक्षक, रसोईयाऔर सफाई कर्मचारियों को बाढ़ राहत कैंप में सहयोग करने का आदेश दिया गया हैं।



गौरतलब हैं कि छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश का खासा असर रायगढ़ जिले में भी देखा गया हैं। इसको देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नदियों विशेषकर महानदी बेसिन के किनारे गांवों में बाढ़ की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महानदी के जलस्तर में तेजी से हो रही बढ़ोत्तरी को देखते हुए जांजगीर-चांपा और रायगढ़ जिले के नदी किनारे वाले गांवों में जिला प्रशासन को विशेष निगरानी एवं सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

 



Share

Leave a Reply