छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

च्वॉइस सेंटरों व शासकीय अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड बनाने की अपील...

च्वॉइस सेंटरों व शासकीय अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड बनाने की अपील...
Share

कांकेर : आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत कांकेर जिले में आयुष्मान कार्ड पंजीयन से छूटे हुये पात्र हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड (नि:शुल्क) पंजीयन किये जाने का कार्य च्वॉइस सेंटरों व शासकीय अस्पतालों जिला अस्पताल कांकेर, सिविल अस्पताल पखांजूर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, चारामा, दुर्गूकोंदल, कांकेर, कोयलीबेड़ा, नरहरपुर, अमोड़ा एवं समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, कियोस्क सेंटरां के माध्यम से लगातार जारी है।


आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए राशन कार्ड, आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर लेकर आना आवश्यक है। परिवार के समस्त सदस्यों का अलग-अलग आयुष्मान भारत कार्ड बनाया जाता है, जिसके लिए परिवार के समस्त सदस्यों के साथ चॉव्इस सेंटरों व शासकीय अस्पतालों में जाकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है, जो कि पूर्ण रूप से नि:शुल्क है। कांकेर जिले में आयुष्मान कार्ड पंजीयन केलिए 7,26,665 लक्ष्य है, जिसमें से 5,36,239 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके है। विकासखंड अंतागढ़ में 44174, भानुप्रतापपुर में 68200, चारामा में 82817, दुर्गूकोंदल में 42156, कांकेर में 88552, कोयलीबेड़ा में 125099, नरहरपुर में 80969 और अन्य जिले के माध्यम से 4272 आयुष्मान बनाया गया है।


मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एल उईके ने जिले वासियों से अपील किया है कि जिन्होने आज तक अपना तथा अपने परिवार का आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाये हैं, वे अपना राशन कार्ड, आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर लेकर च्वॉइस सेंटर अथवा नजदीकी शासकीय अस्पताल में जाकर नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड बनवायें।
 



Share

Leave a Reply