छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

बड़े बनिए-आगे बढ़िए लेकिन लोकल के साथ गलत करेंगे तो हमें प्रॉब्लम है: ओपी चौधरी

 बड़े बनिए-आगे बढ़िए लेकिन लोकल के साथ गलत करेंगे तो हमें प्रॉब्लम है: ओपी चौधरी
Share

रायगढ़। ट्रेलर एसोसिएशन के धरना स्थल में पूर्व कलेक्टर एवं प्रदेश भाजपा मंत्री ओपी चौधरी गुरुवार को पहुंचे। इस पर उन्होंने सभी उद्योगपति, पॉवरप्लांट, स्टील प्लांट व अन्य सभी को सुधर जाने की सलाह दी है।
 
 
खुलेतौर पर ओपी ने कहा कि अगर सभी प्लांटों को आज से 25 साल पहले का टर्नओवर और आज का टर्नओवर सार्वजनिक करने कहा जाए तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा कि इस रायगढ़ की जमीन से ये लोग कितने बड़े बने हैं। लेकिन उनकी वजह से लोकल लोग इस प्रदूषण का दंश झेल रहे हैं, उनकी और उनके स्वास्थ्य की चिंता कौन करेगा ?
 
 
आज लोकल लोगों के लिए कुछ भी नहीं कर रहे ये उद्योग ! अगर रायगढ़ में सभी अपने घरों में पीपीएम का लेवल मापेंगे तो कहीं 100 कहीं 150 तो कहीं 200 से ऊपर मिलेगा, जो किसी भी दृष्टि से लोकल लोगों के स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है। अभी इसका सीधा असर नहीं दिख रहा, लेकिन धीरे-धीरे ये हमारे फेफड़े एवं लंग्स पर असर करते हुए हमें बड़ी बीमारी की ओर धकेल देगा। लोकल कोई भी अगर आज कुछ छोटा मोटा काम करना चाहे या फिर लोकल को रोजगार देने का विषय हो, हर जगह इन उद्योगपतियों के द्वारा लोकल से सौतेला व्यव्हार किया जाता है।
 

जंगी अंदाज में अपनी बात रखते हुए और सभी उद्योगपतियों को चेतावनी देते हुए ओपी ने कहा कि ये सीधे साधे लोग हैं इन्हें अपने पर आने मजबूर न करें। इनके हक के लिए अगर पूरे विपक्ष को लड़ना पड़ेगा तो भी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं, लेकिन इस प्रकार लोकल लोगों के साथ शोषण बर्दाश्त नहीं होगा। साथ ही शासन और प्रशासन को भी कहा कि बेवजह पॉलिटिकली मोटिवेटेड होकर लोगों के साथ गलत न करें, मै हमेशा लोगों की आवाज बनकर आपको मिलूंगा।


Share

Leave a Reply