छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

सावधान: होली पर्व के मद्देनजर खाद्य दुकानों का जारी है औचक निरीक्षण

 सावधान: होली पर्व के मद्देनजर खाद्य दुकानों का जारी है औचक निरीक्षण
Share

बेमेतरा। होली की त्यौहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर शिव अनंत तायल के निर्देशानुसार तथा अनुविभागीय अधिकारी सह अभिहीत अधिकारी के मार्गदर्शन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन, बेमेतरा (छ.ग.) की टीम द्वारा जिला बेमेतरा के अंतर्गत किराना दुकान, मिठाई दुकान, ढाबा, गन्ना जूस सेंटर का आदि का औचक निरीक्षण किया जा रहा है, साथ ही खाद्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अधिकारीयों द्वारा खाद्य कारोबारकर्ताओ को प्रतिष्ठान में साफ सफाई रखने व किसी भी तरह से अमानक खाद्य पदार्थ का विक्रय नही करने का निर्देश दिया जा रहा है। गुरूदेव स्टोर्स बेमेतरा से मैदा फर्म महाजन किराना स्टोर्स बेरला से टाफी, फर्म दीपेश एण्ड कंम्पनी बेरला से मैदा व सुजी का, फर्म गुरूदेव किराना नवागढ़ से हल्दी पाउडर, नंदजी लाल किराना एण्ड जनरल स्टोर्स नवागढ़ से सोयाबीन खाद्य तेल का नमूना लिया गया।

कार्यवाही खाद्य सुरक्षा अधिकारी रोशन वर्मा, राजू कुर्रे एवं श्री जितेन्द्र कुमार नेले की टीम द्वारा की जा रही है। जिले में त्यौहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए कारर्वाई लगातार जारी रहेगी। जिसे जन सामान्य को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सके। अमानक खाद्य प्रदार्थो का निमार्ण,विक्रय,भण्डारण करने वाले खाद्य कारोबारकर्ताओं, निर्माणकर्ताओं को सक्षम न्यायालय द्वारा जुर्माने से दण्डित किया जा रहा है।
 


Share

Leave a Reply