CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना,कल फिर 8 नए मरीजों की पुष्टि...एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 71    |

भिलाई: ताला चाबी बनाने के बहाने आलमारी से नगदी सहित लाखों के जेवरात चोरी मामले में दो लोग राजस्थान से हुए गिरफ्तार

भिलाई: ताला चाबी बनाने के बहाने आलमारी से नगदी सहित लाखों के जेवरात चोरी मामले में दो लोग राजस्थान से हुए गिरफ्तार
Share

भिलाई, ताला चाबी बनाने के नाम पर भाटिया परिवार घर से साढ़े पांच लाख चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने बांसवाड़ा राजस्थान से दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
दुर्ग पुलिस के द्वारा अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरोह के दो आरोपियों को बांसवाड़ा राजस्थान से गिरफ्तार कर दुर्ग पुलिस के द्वारा आज लाया गया है। आरोपियों ने 1 फरवरी को संतरा बाड़ी दुर्ग में भाटिया परिवार के वृद्ध महिला ताला चाबी बनाने के नाम पर झांसा देकर आलमारी से नगदी व सोने चांदी के लाखों जेवरात चोरी कर फरार हो गए थे। घटना की शिकायत पर पुलिस आरोपियों के पतासाजी में जुटी हुई थी।
पुलिस नियंत्रण कक्ष में आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित झा ने ली गई पत्रवार्ता में बताया कि 1 फरवरी को आरोपियों ने संतरा बाड़ी दुर्ग निवासी अमृतपाल सिंह भाटिया के वृद्ध माता को ताला चाबी बनाने के नाम पर अपने विश्वास में लेकर घर में घुसकर आलमारी में रखे डेढ़ लाख रुपये नगदी एवं सोने के गहने अनुमानित कीमत 4 लाख रुपये को चोरी कर ले गए। इस घटना की सूचना भाटिया परिवार द्वारा 4 फरवरी को की गई थी। रिपोर्ट के बाद सीसीटीवी कैमरे में चोरी का वीडियों फुटेज प्राप्त करके दुर्ग पुलिस के द्वारा 7 फरवरी को उप निरीक्षक दिनेश कुमार के नेतृत्व पुलिस टीम को आरोपियों की तलाश में देवास मध्यप्रदेश रवाना किया गया था। वहां से आरोपी परिवार सहित इंदौर चले गए थे। इंदौर पुलिस के पहुंचने पूर्व ही आरोपी फरार होकर राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में छुपकर रह रहे थे। इस पर पुलिस टीम के द्वारा 12 फरवरी को राजस्थान बांसवाड़ा पहुचकर दबिश दी गई और आरोपी गुरुदयाल सिंह पटवा 45 वर्ष निवासी देव गुराडिया थाना खुडैल इंदौर एवं सतपाल सिंह बरुआ 25 वर्ष निवासी कालापाठा चौकी विजयवाड़ा थाना कांटाफोड़ जिला देवास को पकड़ा गया। आरोपियों के पास से नगदी डेढ़ लाख एवं सोने के गहने 4 लाख बरामद कर उन्हें बांसवाड़ा राजस्थान से गिरफ्तार कर न्यायालय बांसवाड़ा राजस्थान से ट्रांजिट रिमांड लेकर दुर्ग पहुंचे है।
 



Share

Leave a Reply