छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

बड़ा हादसा : नाव पलटने से 2 लड़कियां डूबीं...

बड़ा हादसा : नाव पलटने से 2 लड़कियां डूबीं...
Share

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से शुक्रवार दोपहर डैम में नाव पलटने से दो लड़कियां की डूबने की खबर सामने आ रही है दोनों का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस और SDRF की टीम उन्हें तलाश करने में जुटी है। दोनों लड़कियां 5 अन्य लोगों के साथ बोटिंग के लिए गई थीं। बाकी सबको बचा लिया गया है। बताया जा रहा है कि सभी लोग गरियाबंद से एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे।


जानकारी के मुताबिक, 3 लड़के और 4 लड़कियां शुक्रवार दोपहर को सोंढूर डैम घूमने के लिए गए थे। सातों लोग डैम में बोटिंग के बाद लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक से नाव में पानी भरना शुरू हो गया। यह देख साथ आए लड़कों में से दो ने नदी में छलांग लगा दी। दोनों के कूदने से झटके के चलते नाव पलट गई और सभी लोग डैम में डूबने लगे। हादसा होते देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया।


इसके बाद कुछ लोग पहुंचे और उन्होंने डूब रहे लोगों को बचाने का प्रयास किया। इसमें 5 लोगों की जान बच गई, लेकिन 15 साल की बिंदिया नागेश पुत्री रामधीन नागेश और 14 साल की मोनिका नेताम पुत्री बिसाहू नेताम दोनों डैम में बह गए। इस पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद SDRF की टीम दोनों बच्चियों को तलाश कर रही है, लेकिन उनका पता नहीं लगा है।


इस हादसे में एक लड़की को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी लोगों की उम्र 14 से 22 साल के बीच है। यह सभी गरियाबंद के धवलपुर के रहने वाले हैं। ये धमतरी के बेलरबाहार में एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। फिलहाल नगरी SDOP मयंक रणसिंह और मेचका थाना प्रभारी मथुरा सिंह ठाकुर टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं।
 



Share

Leave a Reply