छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

BIG BREAKING: झंडे को लेकर दो समुदायों में विवाद, जमकर हुई मारपीट व पत्थरबाजी

BIG BREAKING: झंडे को लेकर दो समुदायों में विवाद, जमकर हुई मारपीट व पत्थरबाजी
Share

कबीरधाम: कवर्धा के लोहारा नाका चौक स्थित विंध्यवासिनी मंदिर के करीब इदुलफितर और नवरात्री को लेकर दो समुदायों द्वारा झंडा और लाइटिंग की जा रही थी। जिसमे हिन्दू धर्म के प्रतीक भगवा झंडा को बिजली के खंबे से उतारकर फेंकने और जलाने की आवाजों के कारण माहौल गरमा गया और दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसके आलावा भीड़ ने पत्थरबाजी भी की है। वहीं समुदाय विशेष ने कुछ दुकानों में तोड़फोड़ भी की है। इस घटना में दोनों पक्ष के लोग घायल भी हुए है। इस घटना के बाद शहर में माहौल तनावपूर्ण है और कवर्धा में धारा 144 लगा दी गई है।
इस घटना के बाद विंध्यवासिनी मंदिर के हिन्दू संगठनों की भीड़ को हटाने पुलिस ने हल्का लाठी चार्ज भी किया। इसे लेकर हिंदी संगठन में नाराजगी भी है। इस मामले में जब पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग से चर्चा की गई तो उन्होंने इस मामले को लेकर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक वे मामले को समझ नहीं लेते, तब तक वे कुछ नहीं कहेंगे।


वहीं खबर आ रही है कि पुलिस प्रशासन के सामने भी पत्थरबाजी हुई, जिसमे कइयों चोट आई है। इस दौरान एसपी भी स्वयं मौजूद थे। पुलिस प्रशासन के सामने लोग एक दूसरों पर पत्थर बरसते रहे, मारपीट करते रहे, लेकिन पुलिस मूक दर्शक बन केवल देखती रही।


मीडिया से चर्चा करते हुए कलेक्टर रमेश शर्मा ने बताया कि झंडे को लेकर दो समुदायों में विवाद हुआ था, जिसमे एक बार बैठाकर उन्हें समझाया गया था। समझौते के बावजूद दुबारा इस प्रकार की घटना हुई है, जो बेहद गंभीर है। इस घटना को देखते हुए धारा 144 लागू की गई है। झगड़ा मूलतः झंडे को लेकर है।


ज्ञातव्य हो की पूर्व में भी कवर्धा के एकता चौक आजाद चौक में झंडे को लेकर विवाद हो चुका है। उस समय भी धरा 144 लगाई गई थी।



Share

Leave a Reply