छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

बड़ी खबर भिलाई: तीन लापता बच्चे मिले सकुशल, अहिवारा से बस में लटकर पहुंच गए थे रायपुर

 बड़ी खबर भिलाई: तीन लापता बच्चे मिले सकुशल, अहिवारा से बस में लटकर पहुंच गए थे रायपुर
Share

भिलाई। नंदनी अहिवारा से लापता तीनों मासूम सकुशल रायपुर जिले के कोतवाली थाना के पास सदर बाजार में मिले। 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 फरवरी को  दुर्ग जिले के अहिवारा क्षेत्र से तीन मासूम बच्चों की लापता हो जाने की रिपोर्ट नंदनी थाने में दर्ज की गई थी। जिसके बाद पुलिस जांच में जुटी हुई थी। बीती रात रायपुर कोतवाली थाना प्रधान आरक्षक ने गस्त के दौरान जब देखा  कि सदरबाजार में तीन बच्चे एक चादर ओढ़कर ठंड से कांप रहे है तो उनके पास अपनी गाड़ी रोक दी। बच्चों से उनके बारे में पुछताछ करने पर पता चला कि वे अहिवारा के रहने वाले है जिसके बाद इसकी सूचना नंदनी थाने में दी गई। बच्चों का सकुशल मिलने की जानकारी पर नंदनी थाना पुलिस रायपुर पहुंचकर कोतवाली थाने से बच्चों को अहिवारा लाकर उनके परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनके बच्चे शराती है व बस के पीछे लटकर कर रायपुर पहुंच गए थे।

ज्ञातव्य हो कि 10 फरवरी नंदिनी नगर अहिवारा में  10 से 12 वर्ष के तीन मासूम बच्चे  दोपहर से लापता होने की सूचना पर नंदिनी पुलिस के द्वारा गुमशुदगी दर्ज कर तीनों ही बालकों की तलाश की जा रही थी। जिसमें दो सगे भाई हैं हंड्रेड यूनिट अहिवारा निवासी विनोद पासवान के 2 पुत्र सूरज पासवान 12 वर्ष एवं नीरज पासवान 10 वर्ष पड़ोसी देवांगन का पुत्र निखिल देवांगन बुधवार की दोपहर को एक साथ खेल रहे थे। उसके बाद से लापता थे। बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों खुशी से उन्हें गले लगा लिया। 


Share

Leave a Reply