छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: 8 लाख रुपए के इनामी खूंखार नक्सली ने पुलिस के सामने किया सरेंडर, 29 जवानों का हत्यारा था

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: 8 लाख रुपए के इनामी खूंखार नक्सली ने पुलिस के सामने किया सरेंडर, 29 जवानों का हत्यारा था
Share

छत्तीसगढ़ की सुकमा पुलिस को आज यानि गुरुवार को एक बड़ी कामयाबी मिली है। "पूना नर्कोम" यानी "नई सुबह" अभियान से प्रभावित होकर खूंखार माओवादी सोढ़ी मूया ने CRPF DIG योज्ञान सिंह व SP सुनील शर्मा के सामने हथियार डाल दिए हैं। नक्सली मूया वर्तमान में केरलापाल एरिया कमेटी सचिव है। इस पर 8 लाख रुपए का इनाम घोषित है। साथ ही अलग-अलग घटनाओं को अंजाम देकर 29 से ज्यादा जवानों की शहादत का जिम्मेदार भी है। मूया की पहचान इलाके में खूंखार हार्डकोर नक्सली के रूप में होती है।


जानकारी के मुताबिक, सोढ़ी मूया साल 2006 से नक्सल संगठन में जुड़कर काम कर रहा था। हार्डकोर महिला नक्सली तारक्का एवं सूर्यम ने मूया को संगठन से जोड़ा था। वहीं मूया लगभग 15 सालों से नक्सल संगठन में सक्रिय है। सरेंडर के बाद मूया ने पुलिस को बताया कि, वह दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (DKSZC) सुजाता और रमन्ना के साथ भी काम कर चुका है। सुकमा जिले के ही अलग-अलग थानों में इस पर 20 से ज्यादा नामजद अपराध दर्ज हैं। ऐसे में मूया के सरेंडर को पुलिस अपनी एक बड़ी कामयाबी मान रही है।


कसालपाड़ और भेज्जी की घटना का था मास्टरमाइंड
नक्सली मूया सुकमा जिले के कसालपाड़ और भेज्जी की नक्सल घटना का मास्टरमाइंड था। साल 2014 में कसालपाड़ इलाके में सर्चिंग में निकले जवानों को एंबुश में फंसाकर अंधाधुंध फायरिंग करने की घटना में शामिल रहा है। इस घटना में कुल 14 जवान शहीद और 14 जवान घायल हुए थे। साथ ही साल 2017 में भेज्जी इलाके में सड़क निर्माण की सुरक्षा में निकले जवानों पर IED ब्लास्ट कर यहां भी जवानों को एंबुश में फंसाया था। इस घटना में 12 जवान शहीद जबकि 2 जवान घायल हुए थे। मूया इन दोनों घटनाओं का मास्टरमाइंड है।


नक्सलियों से ज्यादा सरकार की नीति आई पसंद, इसलिए डाले हथियार
9 अगस्त को सुकमा पुलिस ने पूना नर्कोम अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत पुलिस लगातार नक्सलियों से घर वापसी की अपील भी कर रही है। सरेंडर के बाद मूया ने पुलिस को बताया कि, बड़े नक्सली लीडर लगातार उसकी उपेक्षा कर रहे थे। साथ ही उनकी भेदभावपूर्ण नीति से तंग आ गया था। इधर "पूना नर्कोम" अभियान के बारे में सुना था। सरकार की नीतियों का फायदा मिलेगा सोचकर हथियार डाल दिया। मूया ने कहा कि मैं अपने गांव नहीं जाऊंगा। पुलिस में भर्ती होकर काम करूंगा।


इन बड़ी घटनाओं में था शामिल
• साल 2014 को कसालपाड़ में पुलिस पार्टी पर हमला करने की घटना में शामिल था। इस घटना में 7 जवान घायल हुए थे, जिनका रेस्क्यू करने पहुंचे हेलिकॉप्टर पर भी फायरिंग की थी।
• साल 2014 में ही कसालपाड़ के जंगल में सुराक्षा बलों को एंबुश में फंसा कर अंधाधुंध फायरिंग करने की घटना में शामिल था। इस घटना में 14 जवान शहीद और 14 जवान घायल हुए थे।
• साल 2017 में भेज्जी में हुए नक्सल घटना में शामिल था। इस घटना में 12 जवान शहीद हुए थे जबकि 2 जवान घायल थे।
• साल 2017 में ही सामसेटी गांव में IED ब्लास्ट किया था। इस घटना में 3 जवान गंभीर रूप से घायल हुए थे।
• साल 2018 में भेज्जी के एलारमडगू तालाब के पास मुठभेड़ की घटना में शामिल था, इस घटना में 2 जवान शहीद जबकि 6 जवान घायल हुए थे।

 



Share

Leave a Reply