छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: 1.70 लाख के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

 बड़ी खबर छत्तीसगढ़: 1.70 लाख के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Share

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस ने 1.70 लाख रुपये की कीमत के गांजे के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस कप्तान भोजराम पटेल को अवैध गांजा परिवहन के संबंध में मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी छुरा को पुलिस टीम बनाकर करवाई हेतु निर्देश दिए गये थे। बताए गए मुखबीर के निशानदेही पर थाना प्रभारी द्वारा एक लाल रंग के होण्डा स्टनर मोटर सायकल कमांक सीजी 06 जीबी 3007 में दो व्यक्ति जो उड़ीसा से छुरा होते हुए रायपुर की ओर जा रहे थे जिनके साथ एक बोरा भी था संदेह के आधार पर तत्काल अनुविभागीय अधिकारी पुलिस को सूचना दी गई जिनके पहुंचने के बाद तलाशी लेने पर बोरे मे 34किलो 500 ग्राम मादक पदार्थ गांजा किमत 1लाख 70हजार बरामद किया गया साथ में दो मोबाइल एवं 300 रुपये नगद व मोटरसाइकिल जप्त कर कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार भुआर्य, सउनि श्रवण विश्वकर्मा प्र.आर. 107 हीरालाल चंद्राकर , प्र.आर. खिलेश्वर कश्यप, अंगदराव आरक्षक, हरिहर साहू माधव साहू, रवि सिन्हा, जयप्रकाश मिश्रा, यादराम ध्रुव, टेमन दुबे, प्रहलाद थानापति, शिवदयाल नागेश, दयानंद गौर, राजेन्द्र गायकवाड़ पुष्पेन्द्र साहू की सराहनीय भूमिका रही।
 


Share

Leave a Reply