CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना,कल फिर 8 नए मरीजों की पुष्टि...एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 71    |

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के इस जलप्रपात में 7 लोग डूबे, एक शव बरामद

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के इस जलप्रपात में 7 लोग डूबे, एक शव बरामद
Share

 कोरिया: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में स्थित रमदहा जलप्रपात में पिकनिक मनाने आए 7 लोग डूब गए हैं। सभी नहाने के लिए अंदर गए थे, इसी दौरान ये हादसा हो गया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, एक शव को बरामद किया गया है। वहीं एक युवती को भी पानी के अंदर से निकाल लिया गया है। जिसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला कोटाडोल थाना थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि मूल रूप से मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के बैढ़न के रहने वाले 7 लोग रविवार को पिकनिक मनाने भरतपुर ब्लॉक के रमदहा जलप्रपात पिकनिक मनाने गए थे। इसके बाद सभी दोपहर 12 बजे के आस-पास नहाने के लिए अंदर गए थे। मगर जलस्तर बढ़ा होने के कारण ये हादसा हो गया है।

घटना के वक्त आस-पास कुछ लोग मौजूद थे। जिन्होंने काफी मशक्कत से 2 लोगों को निकाला भी, लेकिन तब तक एक युवक की जान जा चुकी थी। जबकि एक को गंभीर हालत में पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी 7 लोग आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस की टीम पहुंची है। प्रशासन को भी घटनाक्रम के बारे में बता दिया गया है। प्रशासन से गोताखोरों को भी मौके पर भेज दिया है। जिसके बाद अन्य 5 लोगों की तलाश जारी है।



Share

Leave a Reply