छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

बड़ी खबर: स्टेट बैंक के पीछे मिला एक युवक का शव, पास ही पाए गए खून से सने पत्थर

 बड़ी खबर: स्टेट बैंक के पीछे मिला एक युवक का शव, पास ही पाए गए खून से सने पत्थर
Share

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच के पीछे एक युवक का शव मिला है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की वहीं पर हत्या की गई है। उसका सिर मिट्‌टी में धंसा हुआ था और पास ही खून से सने पत्थर मिले हैं। सूचना मिलने पर पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंच गए हैं। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है।

पढ़िए पूरी खबर-
जानकारी के मुताबिक- वार्ड-12 में कौशिक समाज का सामुदायिक भवन है। वहीं पास में मुख्य मार्ग पर कमल बंसल मकान का निर्माण कार्य करा रहे हैं। वहां काम करने वाली महिला मजदूर किसी काम से पीछे की ओर गई तो उसे वहां खाली जमीन पर झाड़ियों के पीछे एक व्यक्ति का शव पड़ा दिखाई दिया। इस पर वह घबरा कर भागी और ठेकेदार को इसकी जानकारी दी। सूचना कमल बसंल को लगी तो उन्होंने स्थानीय पार्षद और पुलिस को कॉल किया।

पत्थर से कुचलकर हत्या की जताई गई आशंका-
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। शव औंधे मुंह पड़ा हुआ था और सिर मिट्‌टी के अंदर धंसा था। पास ही खून से सने पत्थर भी मिले हैं। वहीं सिर के ऊपर पीछे से भी पत्थर रखे गए थे। आशंका जताई जा रही है कि पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या की गई है। इसके बाद उसका चेहरा बिगाड़ने के लिए पत्थर मारा और उसे मिट्‌टी में दबा दिया गया। यह भी आशंका है कि हत्या एक-दो दिन पहले ही की गई है।


Share

Leave a Reply