छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में फिर हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौत

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में फिर हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौत
Share

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में जंगली हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मृत्यु हो गई। ग्रामीण के शव को जंगल से निकालने की कोशिश जारी है। जशपुर जिले के वन विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि जिले के बगीचा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत झिक्की गांव के जंगल में जंगली हाथी के हमले में ग्रामीण आगेश राम (21) की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग को जानकारी मिली है कि फुलडीह गांव निवासी आगेश राम सोमवार सुबह जंगल गया था। दोपहर तब जब वह वापस घर नहीं लौटा तब ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन शुरू की। बाद में ग्रामीणों को झिक्की गांव के जंगल में उसका शव मिला। उन्होंने बताया कि ग्रामीण जब ट्रैक्टर से शव को बाहर निकाल रहे थे तब हाथियों का दल वहां पहुंच गया और ग्रामीणों को वहां से भागना पड़ा।। अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के दल को वहां रवाना किया गया था। दल ने शव को जंगल से बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन हाथियों के वहां होने के कारण सफलता नहीं मिली। उन्होंने बताया कि वन विभाग का दल ग्रामीण का शव निकालने की कोशिश कर रहा है। मृत ग्रामीण के परिजनों को 25 हजार रुपए की सहायता राशि दी गई है। वहीं ग्रामीणों को जंगल के भीतर प्रवेश करने से मना किया गया है।



Share

Leave a Reply