छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के इस जंगम में देखे गए मादा तेंदुआ व दो शावक, लोगों में दहशत का माहौल

 बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के इस जंगम में देखे गए मादा तेंदुआ व दो शावक, लोगों में दहशत का माहौल
Share

धमतरी। जिलान्तर्गत मगरलोड के जंगल में तेंदुआ दिखने से लोगोें में दहशत फैल गई है। वन विभाग को जानकारी के बाद क्षेत्र में मुनादी करा दी गई कि वन विभाग तेंदुआ पर नजर रख रहा है। वन विभाग के अनुसार मादा तेंदुआ और दो शावक देखे गए है। तेंदुआ पोल्ट्री फार्म के पास और उत्तर सिंगपुर परिक्षेत्र में देखा गया है। 

ग्राम बनियातोरा निवासी चुम्मन लाल साहू की मगरलोड जनपद ऑफिस के पास चाय की दुकान है। जो शाम के समय दुकान बंद कर रात 9 बजे के आसपास अपने गांव जाता है। उसी दौरान उसने सड़क किनारे बैठे तेंदुए को देखा और ब्लॉक मुख्यालय के पास तेंदुए की दस्तक से लोगों में डर का माहौल बन गया।

3 महीने पहले भी ब्लॉक मुख्यालय सहित आसपास के गांव शुक्लाभाठा, आमाचानी, बनियातोरा, तेंदुभाठा, बेलरदोना, चारभाठा, कोरगाव, परसाबुडा सहित दर्जनों गांव में तेंदुआ घूमते देखा गया। मादा तेंदुआ के साथ दो शावक दिखने की भी जानकारी मिली हैं। हालांकि अभी तक किसी तरह की नुकसान की जानकारी का पता नही चला है।

वन विभाग धमतरी ने बताया है कि गश्त के दौरान तेंदुआ देखा गया जो एक पोल्ट्री फार्म के पास आकर बैठा रहता है। पोल्ट्री फॉर्म में रहने वाले लोगों को वहां रहने से मना कर उत्तर सिंगपुर क्षेत्र के कर्मचारियों को नजर रखने को कहा गया हैं।
 


Share

Leave a Reply