छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

बड़ी खबर: गरियाबंद जिला पंचायत CEO की गर्भवती पत्नी का कोरोना से निधन

बड़ी खबर: गरियाबंद जिला पंचायत CEO की गर्भवती पत्नी का कोरोना से निधन
Share

गरियाबंद। गरियाबंद जिला पंचायत सीईओ की गर्भवती पत्नी करिश्मा दुबे वर्मा का आज सुबह कोरोना से निधन हो गया। वे जिला कलेक्ट्रेट भू-अभिलेख शाखा में पदस्थ थी। जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनआर नवरत्न ने उनके निधन की पुष्टि की है। सीएचएमओ नवरत्न ने बताया कि करिश्मा कोरोना से संक्रमित थी और पिछले कई दिनों से रायपुर एम्स में भर्ती थी। आज सुबह उनका निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, तहसीलदार करिश्मा दुबे वर्मा चार माह की गर्भवती थी। एक मई को वे कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। 6 मई को तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें एम्स में भर्ती किया गया था। वे लगातार डॉक्टरों की निगरानी में थी और आज सुबह साढ़े 6 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार सारागांव के पास निलजा गांव में किया जाएगा। बता दें कि तहसीलदार करिश्मा दुबे वर्मा जिला पंचायत CEO चंद्रकांत वर्मा की पत्नी थी। शिक्षाकर्मी नेता वीरेंद्र दुबे की सगी साली थी। उनके निधन पर कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।



Share

Leave a Reply