छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

बड़ी खबर: ज्वेलरी दुकान संचालक को 3 बदमाशो ने मारी गोली, गहने और नकदी लेकर फरार

बड़ी खबर: ज्वेलरी दुकान संचालक को 3 बदमाशो ने मारी गोली, गहने और नकदी लेकर फरार
Share

बिलासपुर शहर में 3 बदमाशों ने ज्वेलरी दुकान में धावा बोल दिया। दुकान संचालक को गोली मार दी और ज्वेलरी व नकदी ले उड़े। घायल ज्वेलरी संचालक को गंभीरावस्था में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना स्थल पर मौजूद है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। एक संदेही को हिरासत में भी लिया गया है। दिनदहाड़े डकैती की इस घटना से व्यापारियों में दहशत है।
मिली जानकारी के मुताबिक बिलासपुर शहर के शनिचरी के पास स्थित दीपक ज्वेलरी दुकान में 3 डकैत घुस गए और डकैती की घटना को अंजाम दिया। डकैतों ने ज्वेलरी दुकान के संचालक दीपक सोनी को गोली मार दी। दुकान संचालक के पीठ पर गोली लगी है। पुलिस के अनुसार दीपक को गंभीरावस्था में अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी कोतवाली के थाना स्टाफ सहित अफसर घटना स्थल पहुंचे हैं।
हिरासत में एक संदेही, पूछताछ जारी
एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। फिलहाल डकैती और गोली चलाने के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। घटना करीब 2:30 बजे के आसपास की है। दो मोटरसाइकिल में सवार होकर 3 लोग दीपक ज्वेलर्स के सामने पहुंचे और दुकान में घुसकर फायरिंग कर दी। दुकान संचालक के पीठ पर गोली लगी है। डकैतों ने कितने रुपये और सोने-चांदी के गहने ले गए हैं यह अभी पता नहीं चल पाया है। उमेश कश्यप ने बताया कि फिलहाल पकड़े गए संदेही से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 



Share

Leave a Reply