CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना,कल फिर 8 नए मरीजों की पुष्टि...एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 71    |

BREAKING NEWS CG: 7 लाख के इनामी नक्सली दंपति ने किया आत्मसमर्पण, कई संगीन अपराधों में थे शामिल

BREAKING NEWS CG: 7 लाख के इनामी नक्सली दंपति ने किया आत्मसमर्पण, कई संगीन अपराधों में थे शामिल
Share

सुकमा: जिले के केरलापाल एलओएस कमांण्डर मड़कम आयता और उसकी पत्नी डिप्टी कमाण्डर पदाम पोज्जे ने मंगलवार को नक्सलियों के स्थापना दिवस के दिन सुकमा एसपी सुनील शर्मा के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पित नक्सली मड़कम आयता पर 05 लाख और पोज्जे पर 02 लाख का इनाम घोषित था। इस दौरान एएसपी नक्सल आप्स आंजेनेय वाष्र्णेय और एएसपी ओम चंदल मौजूद थे।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नक्सली दंपति मड़कम आयता 15 वर्षों से नक्सल संगठन में सक्रिय रहे वहीं उसकी पत्नी पदाम पोज्जे 09 वर्ष से काम रही थी। दोनो आत्मसमर्पित नक्सल दंपति केरलापाल एरिया कमेटी के लिए लंबे समय से सक्रिय थे। नक्सल संगठन में रहते क्षेत्र में घटित विभिन्न नक्सल घटनाओं में शामिल थे। मड़कम आयता पर 10 मामले तथा पोज्जे पर 05 मामले दर्ज हैं।


केरलापाल एलओएस कमाण्डर मड़कम आयता 2004 में तथा पदाम पोज्जे की 2012 में संगठन में भर्ती बतौर बाल सीएनएम के पद पर हुई थी। 2009 तक बाल सीएनएम के पद में काम करने के बाद 2010 में मड़कम आयता को एरिया सीएनएम कमेटी सदस्य बनाया गया। उसके बाद 2015 में एरिया डीएकेएमएस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। 2016 से 2020 तक बड़ेसट्टी एलओएस डिप्टी कमांण्डर बनाया गया। 2020 से अब तक केरलापाल एलओएस कमाण्डर के रूप में काम कर रहा था। वहीं उसकी पत्नी पदाम पोज्जे 2014 तक बाल सीएनएम सदस्य रहने के बाद 2015 से तीन साल के लिए दोरनापाल एलओएस सदस्य रही। 2019 में बड़ेसट्टी एलओएस डिप्टी कमांडर के रूप में काम करने के बाद 2020 से अब तक केरलापाल एलओएस डिप्टी कमांडर के पद पर थी।


सुकमा एसपी सुनील शर्मा के अनुसार नक्सलियों के केरलापाल एरिया कमेटी का सचिव सोढ़ी मुईया के समर्पण के बाद केरलापाल एरिया कमेटी पूरी तरह टूट चुकी है। सचिव के समर्पण के बाद इलाके में सक्रिय रूप से काम करने वाले नक्सली दंपति मड़कम आयता और उसकी पत्नी पदाम पोज्जे ने भी आत्मसमर्पण कर दिया है। जिले मेंं पांच नक्सल एरिया कमेटी में एक एरिया कमेटी को पुलिस ने पूरी तरह से कमजोर कर दिया है। पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते जिले के कई बड़े नक्सली लीडर संपर्क कर रहे हैं, जल्द ही वे भी आत्मसमर्पण करेंगे।



Share

Leave a Reply