छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

BREAKING NEWS : तीन महिलाओं पर गिरी आकाशीय बिजली, दो की मौत, गांव में पसरा मातम

BREAKING NEWS : तीन महिलाओं पर गिरी आकाशीय बिजली, दो की मौत, गांव में पसरा मातम
Share

 जांजगीर चांपा। CG BREAKING NEWS जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहाँ पामगढ़ क्षेत्र में आकाशीय बिजली (Lightning) (गाज) ने तीन महिलाओ को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे 2 महिलाओं की मौत हो गई। वहीं तीसरी महिला गंभीर रूप से घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद से गांव में मातम छा गया है।

यह घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र के बारगांव (bargaon) की है। बताया जा रहा है कि आज सुबह 10 से 11 बजे के बीच पामगढ़ थाना क्षेत्र बारगांव (Pamgarh Police Station Area Bargaon) की दर्जनभर से ज्यादा महिलाएं खेत में काम करने गई थी। इस दौरान बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए सभी महिलाओं के साथ तीनों महिलाएं धन बाई कश्यप, बबिता कुलकर्णी, हीरा बाई सुरक्षित स्थान की ओर जा रहे थे। उसी समय तेज चमक और गरज के साथ आकाशीय बिजली ने तीनों महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया।

CG NEWS : तीन महिलाओं पर गिरी आकाशीय बिजली, दो की मौत, गांव में पसरा मातम 
 

घटना में घायल महिलाओं को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ लाया गया, जहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने धन बाई और बबिता तुर्कानी को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीसरी महिला हीराबाई लहरे केसला का हॉस्पिटल में इलाज जारी है। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है।



Share

Leave a Reply