CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना,कल फिर 8 नए मरीजों की पुष्टि...एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 71    |

होनहेड़ जलप्रपात में 17 सितंबर को कैंपिंग एवं साहसिक खेलों का आयोजन

होनहेड़ जलप्रपात में 17 सितंबर को कैंपिंग एवं साहसिक खेलों का आयोजन
Share

 कोंडागांव को प्रकृति द्वारा अपार प्राकृतिक संसाधनों का वरदान दिया गया है जो अब तक लोगों की पहुंच से दूर होने एवं इसके संबंध में जानकारी के अभाव के कारण अब तक अज्ञात रहा था। जिसे नई पहचान दिलाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा ईको पर्यटन सर्किट का निर्माण करने के साथ पर्यटन केंद्रों को विकसित कर स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण के माध्यम से पर्यटन क्षेत्र की जिम्मेदारियां प्रदान की गई है।इन्हीं में से एक स्थानीय आदिवासी पर्यटन समिति होनहेड़ पर्यटन समिति के द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से जलप्रपात के निकट साहसिक खेलों एवं पर्यटन की संभावनाओं को नई उंचाईयों तक पहुंचाने के लिए 17 सितंबर 2022 को होनहेड़ जलप्रपात में कैंपिंग का आयोजन किया जा रहा है।

जिसमें पर्यटकों के लिए जंगल कैंपिंग, ट्रेकिंग, बोनफायर, स्थानीय व्यंजनों के भोजन, देवगुड़ी भ्रमण, स्थानीय जनजातीय कथाओं का वर्णन आदि गतिविधियों को शामिल किया गया है। जिसमें स्थानीय युवाओं द्वारा इस कैंपिंग में आये लोगों को जंगल यात्रा के साथ स्थानीय जड़ी बूटियों एवं वनस्पतियों की जानकारी भी प्रदान की जायेगी। इस कैंपिंग में भाग लेने के लिए इच्छुक व्यक्ति मोबाइल नंबर 9131640061 पर कॉल कर रजिस्ट्रेशन करा कर इस संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

 

 



Share

Leave a Reply