छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

CG JOB: गारमेंट फैक्ट्री में निकली बंपर भर्ती, पहले देंगे ट्रेनिंग फिर 500 लोगों की होगी भर्ती

CG JOB: गारमेंट फैक्ट्री में निकली बंपर भर्ती, पहले देंगे ट्रेनिंग फिर 500 लोगों की होगी भर्ती
Share

 बीजापुर: बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने के लिए बीजापुर जिले में गारमेंट फैक्ट्री में सिलाई का काम करने के लिए बंपर भर्ती निकली है। सिलाई के लिए पहले 2 महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा, फिर कुल 500 लोगों की एक साथ भर्ती की जाएगी। सिलाई ऑपरेटर को हर महीने 3500 से 8000 रुपए तक सैलरी मिलेगी। आवेदन करने के लिए हितग्राही बीजापुर के जिला कौशल विकास प्राधिकरण के कक्ष क्रमांक डी-19 जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

दरअसल, जिला प्रशासन महिलाओं के सशक्तिकरण एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए जिले में गारमेंट फैक्ट्री खोल रहा है। एक ही छत के नीचे 500 लोग एक साथ सिलाई का काम करेंगे। अच्छी बात यह है कि, प्रशासन की इस पहल से लोगों को रोजगार मिलेगा। महिलाएं भी आत्मनिर्भर बनेंगी। जो आवेदन करेंगे उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसके बाद उनकी भर्ती होगी।

प्रशिक्षण के बाद भी यदि किसी की भर्ती नहीं हो पाती है तो उन्हें मुफ्त में प्रशिक्षण मिलने से वे बाहर सिलाई का काम कर अपना बिजनेस चला सकते हैं। इच्छुक हितग्राही अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में 6260308120, 9407641115, 9343838970 मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन ने यह नंबर भी जारी किए हैं।



Share

Leave a Reply