CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना,कल फिर 8 नए मरीजों की पुष्टि...एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 71    |

CG NEWS : छत ढलाई कर रहे युवक की बिजली के चपेट में आने से हुई मौत...

CG NEWS : छत ढलाई कर रहे युवक की बिजली के चपेट में आने से हुई मौत...
Share

बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ इलाका में छत ढलाई के दौरान बिजली के चपेट में आने से एक युवक की मौत होने का मामला सामने आया है।
दरसल ग्राम खैरझिठी में राजीव खूंटे के मकान का छत ढ़लाई का काम चल रहा था, उस दौरान मोटर बोर का पाइंट तार उसी छत से होकर गुजरा था जो पाइंट तार कहीं कटा हुआ था। जिसकी चपेट में काम कर रहे प्रह्लाद यादव आ गया और बेसुध होकर वहीं गिर गया।

नजदीक में काम कर रहे अन्य साथियों ने उन्हें दौड़कर बचाने का प्रयास किया लेकिन बेसुध स्थिति को देखकर तत्काल 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ लाया और भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्रह्लाद यादव को मृत घोषित कर दिया।

इधर मृत युवक के साथ काम करने गए मजदूर शिवेंद्र साहू ने मीडिया को बताया कि छत ढ़लाई के दौरान लाईट का तार दूसरे स्थान पर शिफ्ट कर रहें थे तभी यह हादसा हुआ। यदि मकान मालिक की माने तो यह घटना कैसे हुई उसकी जानकारी उन्हें नहीं है और काम कर रहे अन्य साथियों ने जब उन्हें नीचे लाया तो मालूम हुआ उस समय युवक बेहोश था। हालाँकि अब इस मामले में बिलाईगढ़ पुलिस मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
 



Share

Leave a Reply