छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

CG NEWS : स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में हिन्दी माध्यम बंद करने पर छात्रों ने किया चक्काजाम...

CG NEWS : स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में हिन्दी माध्यम बंद करने पर छात्रों ने किया चक्काजाम...
Share

जांजगीर-चांपा : जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती खरे ने बताया कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डभरा का हिंदी माध्यम स्कूल बंद नहीं किया जाएगा। छात्राओं ने खरसिया चन्द्रपुर हसौद मुख्य मार्ग पर स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम विद्यालय डभरा में हिन्दी माध्यम बंद किये जाने के कारण चक्काजाम किया गया था।


इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती ने अवगत कराया है कि शासन के निर्देशानुसार स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में हिन्दी माध्यम शाला का संचालन बंद नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शालाओं का संचालन दो पालियों में किये जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। सत्र 2021-22 में शासन ने स्वामी आत्मानन्द स्कूलों में अंग्रेजी और हिन्दी माध्यम के शिक्षकों के पद स्वीकृत किये गये है और हिन्दी माध्यम में अधिक दर्ज होने पर अतिरिक्त शिक्षकों के विषयवार मांग प्रस्ताव इस कार्यालय से मंगाया गया है।


उन्होंने बताया कि जिले के स्वामी आत्मानन्द स्कूलों में अध्ययनरत हिन्दी माध्यम के छात्र-छात्राओं के हित को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त शिक्षकों की मांग का प्रस्ताव, सेटअप स्वीकृत होने पर पदस्थापना किये जाने शिक्षकों प्रस्ताव कलेक्टर जांजगीर चांपा के माध्यम से संचालक लोक शिक्षण संचालनालय को प्रेषित किया जावेगा। इसी प्रकार उन्होंने मालखरौदा में भी हिन्दी माध्यम हायर सेकेंडरी स्कूल के संबंध में भी बताया कि ज़िले में किसी भी हिंदी माध्यम स्कूल जहां स्वामी आत्मानंद स्कूल संचालित किया जा रहा है, बंद नहीं किया जाएगा।
 



Share

Leave a Reply