छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

CG NEWS : सरकार नही बनाई तो ग्रामीण खुदी बना रहे सड़क...

CG NEWS : सरकार नही बनाई तो ग्रामीण खुदी बना रहे सड़क...
Share

अंबिकापुर : नागरिकों की समस्या दूर करने गांव-गांव में जन चौपाल का आयोजन किया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर सरगुजा के अभावग्रस्त व पहुंचविहीन इलाके के ग्रामीण पूर्व के चौपाल, प्रशासन से लेकर शासन स्तर कई बार गुहार लगाये जाने के आवागमन की सुविधा नहीं मिल पाने से श्रमदान कर ग्रामीण खुद बना रहे है सड़क ।


मैनपाट के ग्राम पंचायत परपटिया के आश्रित बस्ती घाघीकोना तराई क्षेत्र के ग्रामीणों को मुख्य मार्ग तक पहुंचने के लिए 6 किमी पहाड़ी रास्ता पैदल पार करना होता है। सड़क नहीं होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


इस बस्ती तक पहुंचने के लिए केवल पगडंड़ी व पहाड़ी रास्ता है। गांव में आज तक पेयजल के लिए एक हैंडपंप का भी खनन नहीं हो सका है।जिससे ग्रामीण ढोढ़ी के दूषित जल का सेवन करने मजबूर हो रहे हैं। गर्मी में पेयजल की समस्या और बढ़ जाती है। दूषित जल के कारण आंत्रशोध सहित अन्य संक्रामक बीमारियों का भी खतरा बना रहता है।जिसकी वजह से ग्रामीणों को श्रमदान कर सड़क बनाने की मजबूरी हो गई है।


इधर मैनपाट क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को लेकर सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा ने कहा कि मैनपाट क्षेत्र में सड़कों का काम तेजी से किया जा रहा है..वही घाघीकोना और चुटियाकोना के सड़कों का निर्माण भी जल्द किया जाएगा। जिसका प्रकरण बनाकर प्रस्ताव भेजा गया है। जिसकी स्वीकृति जल्द होने के बाद इस सड़क का भी कार्य पूर्ण किया जाएगा।


बहरहाल इस गांव के ग्रामीण अधिकारियों के दफ्तर का चक्कर लगा वे थक चुकें हैं और शासन व प्रशासन से कोई पहल नहीं किये जाने के कारण वे श्रमदान से पहाड़ काट कच्ची सड़क बनाने के लिए मजबूर हुए। बावजूद सड़क जैसी बुनियादी सुविधा साढ़े तीन सौ की आबादी प्रभावित है।
 



Share

Leave a Reply