CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना,कल फिर 8 नए मरीजों की पुष्टि...एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 71    |

CG NEWS : सट्टे की लत ने ली युवक की जान... फंदे पर लटकती मिली लाश

CG NEWS : सट्टे की लत ने ली युवक की जान... फंदे पर लटकती मिली लाश
Share

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। CG NEWS : जिले में शनिवार दोपहर एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक का शव उसके ही घर में पंखे से लटकता हुआ मिला। बताया जा रहा है कि युवक क्रिकेट में सट्‌टालगाने का आदी हो गया था। इसके लिए उसने रुपए भी ब्याज पर लिए थे। देनदारों ने वसूली का दबाव बनाया तो रुपए नहीं लौटा पाने के कारण परेशान होकर युवक ने खुदकुशी  कर ली। मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र  का है।

जानकारी के मुताबिक, भर्रापारा निवासी महेंद्र प्रजापति कुम्हार  का काम करता था और ईंटें बनाकर बेचता था। इसी से उसका परिवार चल रहा था। बताया जा रहा है कि दोपहर में परिजन उसे खाने के लिए बुलाने कमरे में गए तो देखा कि पंखे से शव लटक रहा है। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया सूदखोरों से परेशान होकर फांसी लगाने की बात आ रही है।

पहले भी की थी जान देने की कोशिश

परिजनों ने पुलिस को बताया कि महेंद्र कुछ समय से क्रिकेट में सट्टा लगाने और हार जाने के चलते काफी कर्ज में डूब गया था। उसने सट्टा लगाने के लिए सूदखोरों से भी काफी कर्ज लिया था। सूदखोर उससे लगतार अपने रुपए के लिए दबाव बना रहे थे। इसके पहले भी युवक फांसी लगाने की कोशिश कर चुका था, लेकिन तब बचा लिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।



Share

Leave a Reply