छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

CG NEWS : कॉलेज छात्रा ने की खुदकुशी, ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

CG NEWS : कॉलेज छात्रा ने की खुदकुशी, ट्रेन के सामने कूदकर दी जान
Share

 भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई में एक छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। जानकारी के अनुसार, रिसाली में रहने वाली 18 वर्षीय कॉलेज छात्रा वर्णी नेताम ने सुपेला रेलवे क्राॅसिंग के पास ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी है। वह शनिवार शाम करीब 5 बजे अपने घर से स्कूटर से निकली थी। इसके बाद वह सुपेला फाटक के पास पहुंची और सड़क के किनारे स्कूटर को खड़ा कर दिया। फिर रेलवे ट्रैक पर सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रेन के आगे कूद गई। इससे उसके शरीर के टुकड़े हो गए। घटनास्थल पर सुपेला पुलिस पहुंचकर जांच पर जुटी। जहां छात्रा के पास से मिले मोबाइल और दस्तावेजों से उसकी पहचान हुई।

इसके बाद इस घटना की जानकारी पुलिस ने परिजन को दी। पुलिस ने देर रात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। छात्रा के पिता संतराम के मुताबिक 18 वर्षीय बेटी बी फाॅर्मेसी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। फ़िलहाल, छात्रा के आत्महत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।



Share

Leave a Reply