छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

CG NEWS : एसडीएम कार्यालय के पास किसान का शव मिलने से, इलाके में मचा हड़कंप...

CG NEWS : एसडीएम कार्यालय के पास किसान का शव मिलने से, इलाके में मचा हड़कंप...
Share

जांजगीर : जिले के डभरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एसडीएम कार्यालय के पास एक किसान का शव सड़क किनारे मिला है। किसान गुरुवार को बाजार जाने के लिए घर से निकला था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। किसान की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। जानकारी के मुताबिक, झनकपुर का रहने वाला किसान दिनेश मनहर 42 वर्ष पुत्र रामप्रसाद 20 जनवरी की सुबह करीब 11 बजे प्याज बेचने के लिए जवाली बाजार गया था। इसके बाद घर नहीं लौटा। परिजन देर रात तक उसकी तलाश करते रहे, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। सुबह लोगों ने खोंधर मोड़ पर सैलून के पास शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मौत का कारण रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। किसान दिनेश मनहर की दो बेटियां हैं। उसके परिवार की आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं है। 



Share

Leave a Reply