छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

CG NEWS : खलिहान में लगी आग, चना जलकर हुआ खाक...

CG NEWS : खलिहान में लगी आग, चना जलकर हुआ खाक...
Share

डोंगरगढ़ : राजनांदगांव के ग्राम पुरैना में खलिहान में रखे चने की ढेर में अचानक आग लग गई। समय पर दमकल वाहन के नहीं पहुंचने के कारण उपज को राख होने से नहीं बचाया जा सका। घटना शनिवार रात एक बजे की है। कोठार से धुंआ और लपटें को देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। ग्रामीण मौके पर पहुंचकर देखे तो आग पूरी तरह से फैल चुका था। आनन-फानन में आगजनी घटना की जानकारी दमकल टीम को दी गई लेकिन टीम करीब तीन बजे पहुंची, जब तक 200 क्विंटल से अधिक चना जलकर खाक हो चुका था।


दस लाख रुपए का नुकसान ग्रामीणों ने अपने स्तर में आग को बुझाने का भरपूर प्रयास किया। लेकिन सफल नहीं हो पाए। तेज हवा के साथ आग की लपटें फैलती गई और पास में रखे पैरा, पाइप लाइन को भी अपनी चपेट में ले लिया। आगजनी की घटना में करीब 10 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने का मुख्य कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।


छह घंटे तक करते रहे मशक्कत आग को बुझाने ग्रामीण छह घंटे तक कड़ी मशक्कत करते रहे। सुबह सात बजे आग पर काबू पाया गया। पुरैना निवासी सीपर राम के निज निवास के बाजू में कोठार रखे रखी 30-40 एकड़ का चना लगभग जलकर खाक हो गया। कोठार में 10 किसानों का चना रखा हुआ था।


ईश्वर दास लोधी ने बताया कि रात एक बजे अचानक आग की लपेट को देखकर गांव के किसानों ने शोर मचाते हुए ईश्वरदास लोधी को उठाया और वहां उठाते ही दौड़ते हुए कोठार की ओर गया और किसी तरह ट्रैक्टर को बचाने में कामयाब हुए। ग्रामीणों ने बोर के पानी से आग को बुझाने का भरसक प्रयास किया। लेकिन सफल नहीं हो पाए।
 



Share

Leave a Reply