छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

CG NEWS : करंट की चपेट में आने से नर हाथी की मौत, एक ग्रामीण गिरफ्तार

CG NEWS : करंट की चपेट में आने से नर हाथी की मौत, एक ग्रामीण गिरफ्तार
Share

 बलौदाबाजार। जिले में करंट की चपेट में आने से एक नर हाथी की मौत हो गई। मामले में वन विभाग ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिले के देवपुर वन परिक्षेत्र में सोमवार को वन विभाग के कर्मियों को एक नर हाथी (लगभग 26 वर्ष) का शव बरामद किया है।

देवपुर परिक्षेत्र में हाथी का शव होने की जानकारी मिलने पर वन विभाग के दल को घटनास्थल रवाना किया गया। अधिकारियों ने बताया कि शव बरामद होने के बाद बिलासपुर स्थित कानन पेंडारी से चिकित्सकों का दल बुलाया गया और वरिष्ठ अधिकारियों के सामने हाथी के शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम में करंट लगने से हाथी की मृत्यु की बात सामने आयी है। हाथी के शव को नियमानुसार दफनाया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान देवपुर परिक्षेत्र में बिजली का तार बरामद हुआ और घटना में पकरीद गांव के ग्रामीणों के शामिल होने की बात सामने आयी। उन्होंने बताया कि एक ग्रामीण को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।



Share

Leave a Reply