छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

CG NEWS : जिला अस्पताल में पानी के लिए भटक रहे मरीज और परिजन..

CG NEWS : जिला अस्पताल में पानी के लिए भटक रहे मरीज और परिजन..
Share

धमतरी : मार्च माह से प्रचंड गर्मी शुरू हो चुकी है। जिला अस्पताल में रोजाना सैकड़ों मरीज और उनके परिजन पहुंचते हैं। परिसर में सामने की ओर पीने का पानी नहीं मिलने से लोगों को परेशानी हो रही है। मजबूरन कैंटीन की ओर रुख करते हैं। वाटर एटीएम मशीन का संचालन सही ढंग से नहीं हो रहा है। ऐसे में जिला अस्पताल प्रबंधन के साथ दानदाताओं से उम्मीद की जा रही है कि वहां पर पानी की व्यवस्था करें।


क्षेत्र के सबसे बड़े जिला अस्पताल में धमतरी, बालोद, कांकेर, गरियाबंद, दुर्ग जिले के मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, उनके साथ रोजाना सैकड़ों परिजन भी आते हैं। यहां पर टीकाकरण, आधार कार्ड, विभिन्न जगहों के पोस्टमार्टम सहित अन्य कार्य संचालित हो रहे हैं। जिससे भीड़ जमकर नजर आती है।इन दिनों गर्मी बहुत बढ़ चुकी है और पल-पल में प्यास लगती रहती है। लोग पानी ढूंढते हुए नजर आते हैं। पूर्व में एक समाजसेवी ने वाटर फ्रीजर दिया गया था जो खराब हो चुका है। नगर निगम ने धमतरी वाटर एटीएम लगाया गया है जो कभी चलता है कभी बंद रहता है।
अभी वर्तमान में जाकर देखा गया तो कई बार बटन को दबाने पर पानी निकल पाता है। तब तक लोग वहां से हट चुके होते हैं। एकमात्र केन्टीन है जहां पर लोग पानी पीने पहुंचते हैं। पूर्व में कुछ लोगों ने मटकी रखकर पानी की व्यवस्था की गई थी लेकिन अब तक शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में लोगों को पानी के लिए भटकते हुए देखा गया। गर्मी के दिनों में पानी पिलाना एक बड़ा पुण्य का काम माना जाता है। जल्द से जल्द अस्पताल परिसर में सामने में पीने के पानी की उचित व्यवस्था की जानी चाहिए।


इस संबंध में अस्पताल सलाहकार डॉ राकेश थापा ने बताया कि वाटर एटीएम चालू है कभी-कभी उसका स्विच खराब हो जाता है, जिसे जल्दी बना लिया जाएगा जल्दी ही मटकी के माध्यम से पीने का पानी लोगों को उपलब्ध कराया जाएगा।
 



Share

Leave a Reply