छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

CG NEWS : मांस की कटिंग और प्रदर्शन से लोग परेशान....

CG NEWS : मांस की कटिंग और प्रदर्शन से लोग परेशान....
Share

कोरबा : नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए शहर के इतवारी बाजार क्षेत्र में मांस की कटिंग और इसके लोथड़ों का प्रदर्शन सरेआम हो रहा है। इस रास्ते से गुजरने वाले लोग ऐसे नजारों से परेशान हैं। हैरानी इस बात की है कि आए दिन नगर निगम की टीम यहां पहुंचती है लेकिन ऐसे मामलों में कार्रवाई क्यों नहीं करती।


साप्ताहिक और अन्य दिवस पर यहां बाजार की व्यवस्था है। जन सामान्य अपनी जरूरत के लिए सब्जी और दूसरे सामान लेने के लिए इस बाजार में पहुंचते हैं। ऐसे लोगों की संख्या हजारों में होती है। एक हिस्से में मांसाहार की बिक्री की जा रही है। सबसे खतरनाक चीज यह है कि संबंधित वर्ग मौके पर ही जीव.जंतुओं की कटिंग करने के साथ उन्हें उसी परिसर में इस तरह से डिस्प्ले करता है मानो किसी खास चीज के लिए यह सब हो रहा है। स्लाटर हाउस बनाने के बाद भी इस तरह की हरकतें हैरानी का विषय है। इसी क्षेत्र से आम लोगों का आना-जाना होता है।

लोग बताते हैं कि एक तो नजारा काफी विकृत होता है और मौके से उठने वाली दुर्गंध वातावरण को प्रदूषित करती है। अपने स्तर पर इस तरह की गतिविधियों को रोकने के लिए प्रयास किये गए लेकिन कोई असर नहीं हुआ। जागरूक लोगों को भी इस बारे में मालूम है कि खून.खराबे से लेकर मांस का सार्वजनिक प्रदर्शन किसी भी क्षेत्र में नहीं किया जा सकता। ऐसे मामलों में संबंधितों पर कार्रवाई करने के प्रावधान हैं लेकिन इतवारी बाजार क्षेत्र में यह सब कैसे चल रहा है यह समझ से परे है।
 



Share

Leave a Reply