छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

CG NEWS : सड़क हादसें में बाईक सवार तीन की मौत...

CG NEWS : सड़क हादसें में बाईक सवार तीन की मौत...
Share

कोरबा : बांगों थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे मड़ई में एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार मामा भांजे सहित एक अन्य युवक की भी मौत हो गई है।


मिली जानकारी के अनुसार जिले के बांगो थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम बंजारी निवासी रामनारायण यादव रविवार को शाम करीब 6 बजे अपनी बाइक से मड़ई बाजार गया था। बाजार से सामान खरीदकर वापस घर लौटते समय रास्ते में उसने अमृत लाल रजक और भांजे प्रमोद कुमार धनुहार को लिफ्ट दी। तीनों बाइक से बंजारी आ रहे थे। इस बीच मेनरोड मड़ई यादव होटल के पास पीछे से आ रहे पिकअप चालक ने बाइक को जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाईक सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बाइक पर बैठे प्रमोद कुमार और अमृतलाल सड़क में ही फिर पड़े।

वहीं पिकप रामनारायण यादव के उपर चढ़ गया। इस हादसे में रामनारायण यादव, अमृत लाल रजक और प्रमोद कुमार धनुहार की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने डायल 112 की मदद से शवों को पोड़ी उपरोड़ा मच्र्युरी पहुंचवाया। मामलें में फिलहाल पुलिस ने मृतक रामनारायण यादव की पत्नी की रिपोर्ट पर पिकअप चालक पर अपराध दर्ज कर लिया गया है।
 



Share

Leave a Reply