छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर लाखो की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर लाखो की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
Share

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से ठगी का मामला सामने आया है, सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने दो लोगों से उनके बेटों को कोर्ट में क्लर्क बनाने का सपना दिखाकर 7.5 लाख रुपए लिए थे। फिर पीड़ितों को गुमराह करने लगा था। जिसके बाद पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कुंण्डा थाना क्षेत्र का है।


दरअसल, 2019 में पीड़ित रमेश साहू और रामभज की पहचान मैनपुरा निवासी दिलीप उपाध्याय(45) से हुई थी। दिलीप ने उस दौरान दोनों को कहा कि आपके बेटों की नौकरी वो बेमेतरा कोर्ट में लगवा देगा, लेकिन इसके लिए 5-5 लाख रुपए देने होंगे। दिलीप ने कहा कि मेरी काफी पहचान है, मैं आसानी से कोर्ट में क्लर्क की नौकरी लगवा दूंगा। यही बात सुनकर दोनों उसकी बातों में आ गए और दोनों ने मिलकर पंकज को 7 लाख 50 हजार दे दिए।


घर गए तो कहा-आप चिंता न करें
पैसा देने के बाद काफी दिन बीत चुका था, लेकिन तब तक रमेश साहू और रामभज के बेटों की नौकरी नहीं लगी थी। यहां तक की दोनों ने कई बार पंकज से भी संपर्क किया, पर बात नहीं हो पा रही थी। कुछ दिन बाद दोनों पीड़ित आरोपी पंकज के घर पहुंचे और उससे नौकरी के संबंध में बात की। उस दौरान उसने कहा कि आप चिंत न करें, मैं कुछ ही दिनों में नौकरी लगवा दूंगा। इस तरह से काफी दिन बीतते गए और पंकज दोनों को गुमराह करता रहा। आखिरकार दोनों पीड़ितों ने इस मामले की शिकायत सोमवार को कुंण्डा थाना में दर्ज करा दी।


टीआई बोले- कई लोगों से लिए पैसे
शिकायत होनो के बाद पुलिस ने पंकज का पता लगाया तो पचा चला की पंकज घर पर ही है। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से जाकर गिरफ्तार कर लिया है। कुंण्डा थाना टीआई कपिल चंद्रा ने बताया कि आरोपी ने इन दोनों के अलावा भी कई और लोगों से अलग-अलग क्षेत्रों में पैसे लिए हैं। इसकी शिकायत होगी तो हम उन मामलों में भी पंकज के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। टीआई ने बताया कि पंकज मुख्य रूप से गाड़ी चलाने का काम करता है।



Share

Leave a Reply