छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

छत्तीसगढ़ : 10 महिला नक्सली के साथ 24 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ : 10 महिला नक्सली के साथ 24 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
Share

सुकमा : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के किस्टारम थाना क्षेत्र अंतर्गत पोटकपल्ली में नए सीआरपीएफ कैंप में नक्सल उन्मूलन अभियान पूना नर्कोम (नई सुबह, नई शुरुआत) के तहत 24 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 10 महिला नक्सली भी शामिल हैं।

पोटकपल्ली कैंप में पुलिस के अधिकारियों ने होली मिलन समारोह आयोजित किया था। इस अवसर पर पोटकपल्ली के 100 से 120 ग्रामीणों ने नक्सली संगठन से जुड़े 24 सदस्यों को पोटकपल्ली कैंप में लाकर आत्मसमर्पण करवाया है। 

आत्मसमर्पित नक्सलियों के जनमिलिशिया सदस्यों में सोड़ी कोसा, वेट्टी हड़मा, माड़वी आयता, ओयम जोगा, वेट्टी हुंगा, वेट्टी भीमा, मड़कम हांदा, सोड़ी हुंगा, सोड़ी भीमा, वेट्टी देवा, वेको देवा, वेट्टी गंगा, सोड़ी हिड़मा, वेट्टी जोगा, वेट्टी भीमें, वेट्टी नंदे, वेट्टी मुये, वेट्टी देवे, किच्चे भीमें, किच्चे रामे, माड़वी हुंगी, सोड़ी सोमड़ी, सोड़ी सोमड़ी, वेट्टी मासे सभी नक्सली जनमिलिशिया सदस्य किस्टाराम में अलग-अलग नक्सली घटनाओं में शामिल रहे हैं। सभी समर्पित नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि दी गई है, सरकार की पुनर्वास नीति के तहत अन्य सुविधा भी जल्द उपलब्ध करवाई जायेगी।



Share

Leave a Reply